बरेली में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, दो की मौत, मिले आठ नए केस, जानिए क्यों बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

Dengue in Bareilly जिले में डेंगू मरीजों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को डेंगू के आठ नए केस मिले इस तरह कुल डेंगू मरीजों की संख्या 482 तक पहुंच गई है। वहीं दो और मौत के केस सामने आए हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 06:47 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 06:47 AM (IST)
बरेली में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, दो की मौत, मिले आठ नए केस, जानिए क्यों बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
Dengue in Bareilly : बरेली में तेजी से बढ़ रहा डेंगू, दो की मौत, मिले आठ नए केस,

बरेली, जेएनएन। Dengue in Bareilly : जिले में डेंगू मरीजों और इससे होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को डेंगू के आठ नए केस मिले, इस तरह कुल डेंगू मरीजों की संख्या 482 तक पहुंच गई है। वहीं दो और मौत के केस सामने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के पास डेंगू के 90 सैंपलों में से आठ केस की एलाइजा रिपोर्ट पाजिटिव आई। डेंगू पाजिटिव सुभाष नगर, संजय नगर, फतेहगंज पश्चिमी, भमौरा, रामगंगा नगर, खन्नू मोहल्ला, भोजीपुरा व नवादा शेखान के हैं। जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या पांच सौ लोगों के करीब पहुंचने से स्वास्थ्य महकमे की परेशानी बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नगर निगम के सहयोग से डेंगू पीड़ितों से संबंधित मुहल्लों में मच्छर रोधी छिड़काव शुरू करा दिया है।

फरीदपुर के ही हैं दोनों मृतक 

वहीं फरीदपुर कस्बे के बक्सरिया मुहल्ला निवासी वृद्धा रामकिशोरी का निधन हो गया। वह शहर के पीलीभीत बाईपास रोड स्थित मेडिसिटी अस्पताल में उपचाराधीन थीं। इसके अलावा क्षेत्र के ही मुहल्ला परा दर्जी वाली गली निवासी नगर पालिका ठेकेदार और भाजपा कार्यकर्ता अरुण कश्यप की भी डेंगू से मौत हो गई। जिले में अब डेंगू से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है। यह संख्या भी अब बढ़ रही है। 

आइडीएसपी फुलफार्म प्रभारी पर गिर सकती है गाज 

जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ने और ठीक समय पर निगरानी न होने से स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आइडीएसपी) प्रभारी से नाराज बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जिले में आइडीएसपी प्रभारी का कामकाज संभाल रहे एपिडेमोलोजिस्ट डा.मीसम अब्बास पर इसकी गाज गिर सकती है। उनकी जगह प्रभार जल्द किसी और चिकित्सक को देने की तैयारी है।

डेंगू प्रभावित इलाकों में मच्छर रोधी छिड़काव के आदेश दिए हैं। वहीं निगरानी टीम को और मजबूत बनाने की भी योजना है।- डा.बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली

chat bot
आपका साथी