Dengue in Bareilly : बरेली में नही थम रहा डेंगू का कहर, मिले तीन नए मरीज, सात की हो चुकी मौत

Dengue in Bareilly डेंगू के डंक का शिकार जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी जिले में हुए 51 एलाइजा टेस्ट में से तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस तरह जिले में डेंगू के कुल 435 केस सामने आ चुके हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 06:56 AM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 06:56 AM (IST)
Dengue in Bareilly : बरेली में नही थम रहा डेंगू का कहर, मिले तीन नए मरीज, सात की हो चुकी मौत
Dengue in Bareilly : बरेली में नही थम रहा डेंगू का कहर, मिले तीन नए मरीज

बरेली, जेएनएन। Dengue in Bareilly : डेंगू के डंक का शिकार जिले में लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को भी जिले में हुए 51 एलाइजा टेस्ट में से तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इस तरह जिले में डेंगू के कुल 435 केस सामने आ चुके हैं। वहीं इनमें से सात मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि तीन सौ से ज्यादा केस में मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उधर, मलेरिया का असर जिले में धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है।

रविवार को हुई 141 जांचों में जिले के अंदर मलेरिया का कोई नया केस सामने नहीं आया। जिले में डेंगू और मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने और मरीज मिलने के बाद निरोधात्मक कार्रवाई की जिम्मेदारी डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) की टीमों को दी गई है। शहरी क्षेत्र में 40 टीमों को लगाया गया है। वहीं देहात क्षेत्र में 60 टीमों की तैनाती है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बलवीर सिंह के मुताबिब वर्ष 2018 की तुलना में अभी डेंगू के केस काफी कम हैं। जिन इलाकों में डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, वहां टीमें गहनता से निरोधात्मक कार्रवाई कर रही हैं। लोगों से अपील हैं कि बचाव करते रहें।

फुल हुआ बच्चा वार्ड

डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बाद जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड समेत 33 बेड के वार्ड डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए हैं। लेकिन मरीजों की संख्या अधिक होने पर डेंगू वार्ड फुल हो गए हैं। वहीं बच्चा वार्ड में बच्चों के भर्ती करने के लिए निर्धारित किए गए पांच बेड भी फुल हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी