Dengue in Bareilly : बरेली में डेंगू से एक की मौत, जानिये क्यों स्वास्थ्य महकमा इसे संदिग्ध डेंगू केस मान रहा

Dengue in Bareilly कोरोना संक्रमण का असर जिले में लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि डेंगू अब भी परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को जिले के क्यारा ब्लाक में एक आशा की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित आशा का एक हफ्ते से इलाज चल रहा था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 07:10 AM (IST)
Dengue in Bareilly : बरेली में डेंगू से एक की मौत, जानिये क्यों स्वास्थ्य महकमा इसे संदिग्ध डेंगू केस मान रहा
कार्ड टेस्ट में आशा की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। हालांकि एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था।

बरेली, जेएनएन। Dengue in Bareilly : कोरोना संक्रमण का असर जिले में लगभग खत्म हो चुका है। हालांकि डेंगू अब भी परेशानी का सबब बना हुआ है। शनिवार को जिले के क्यारा ब्लाक में एक आशा की मौत हो गई। बुखार से पीड़ित चौबारी निवासी आशा का पिछले एक हफ्ते से एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि कार्ड टेस्ट में आशा की डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। हालांकि एलाइजा टेस्ट नहीं हुआ था।

ऐसे में इस केस को डेंगू संदिग्ध माना जा रहा है। उधर, गुरुवार को 79 एलाइजा जांच रिपोर्ट में एक भी पाजिटिव नहीं मिला था। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने कुछ राहत की सांस ली थी। लेकिन शुक्रवार को जिले में 96 एलाइजा टेस्ट की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 11 केस पाजिटिव मिले। इससे महकमे की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। राजेंद्र नगर मुहल्ले में तीन, सीबीगंज, बीसलपुर रोड, गांधी नगर, सन सिटी, इंद्रलोक कालोनी, सुभाष नगर, सहसवानी टोला में एक-एक केस पाजिटिव मिले। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.बलवीर सिंह ने बताया कि सभी जगह निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

917 लोगों ने लगवाया जिंदगी का टीका : स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जिले के 60 केंद्रों पर 16 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य था। केंद्रों पर पहुंचकर 917 लोगों ने जिंदगी की डोज लगवाई। इनमें से 18 प्लस आयुवर्ग में 164 लोगों ने पहली और 365 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। वहीं 45 प्लस आयुवर्ग में पांच हजार लोगों के मुकाबले 377 ने टीकाकरण कराया।

chat bot
आपका साथी