Dengue in Bareilly : बरेली में तेजी से फैल रहा डेंगू, एक बुजुर्ग महिला की मौत, 17 नए मरीज मिले

Dengue in Bareilly जिले में तेजी से डेंगू पांव पसार रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात शहर के मढ़ीनाथ निवासी एक बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिले भर में 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 09:02 AM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 09:02 AM (IST)
Dengue in Bareilly : बरेली में तेजी से फैल रहा डेंगू, एक बुजुर्ग महिला की मौत, 17 नए मरीज मिले
बीते दिनों हालत बिगड़ने पर स्वजन ने निजी मेडिकल कालेज में किया था भर्ती

बरेली, जेएनएन। Dengue in Bareilly : जिले में डेंगू, मरीजों के लिए काल बन गया है जिले में तेजी से डेंगू पांव पसार रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर रात शहर के मढ़ीनाथ निवासी एक बुजुर्ग महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जिले भर में 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले भर में अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा अब 393 पर पहुंच गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है।

सुभाष नगर के मढ़ीनाथ निवासी 65 वर्षीय गिरजा देवी ने बीते 15 दिनों से बुखार की समस्या थी। उनका इलाज पास के ही एक निजी डाक्टर से चल रहा था। चार दिन पहले जब घर पर महिला की हालत गंभीर हुई तो स्वजन ने उन्हें भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कालेज में एडमिट कराया जहां एलाइजा जांच में महिला में डेंगू की पुष्टि हुई। शुक्रवार देर रात महिला की हालत गंभीर हुई और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

561 की जांच में दो मलेरिया के मरीज : जिले में डेंगू के सापेक्ष मलेरिया केस काफी कम हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले भर में कुल 561 मलेरिया की जांच की गई। जिसमें महज दो मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इन मरीजों में एक मरीज में पीवी यानि प्लाज्मोडियम वाइवेक्स और एक मरीज में पीएफ यानि फाल्सीपेरम मिला है।

356 घरों में निरोधात्मक कार्रवाई : सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसको लेकर डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) की टीम सक्रिय है। शनिवार को जिन एरिया में डेंगू के मरीज मिले हैं वहीं टीमों की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। शनिवार को 356 घरों में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

आइडीएसपी से ली डेंगू की जानकारी : जेडी डा. प्रहलाद सिंह ने शुक्रवार को मझगवां की सीएचसी का निरीक्षण किया था, शनिवार को कुआटांडा, भमौरा सीएचसी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जिले में तेजी से फैल रहे डेंगू के प्रकोप के चलते सीएमओ आफिस में बने आइडीएसपी यूनिट से डेंगू की स्थिति की जानकारी ली। इस पर स्टाफ ने बताया कि वर्तमान में डेंगू के जिले में 376 केस हैं। वहीं डेली से 50 से अधिक मरीजों की एलाइजा जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी