Dengue in Bareilly : बरेली में बढ़ रहे डेंगू के केस, 17 पर पहुंचा आकंड़ा

Dengue in Bareilly जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को दो और मामले सामने आए हैं। इनमें से एक प्रेमनगर का केस है यहां 30 वर्षीय महिला कुसुमलता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरा मामला बहेड़ी के छोटा फरीदपुर का है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 03:54 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 03:54 PM (IST)
Dengue in Bareilly : बरेली में बढ़ रहे डेंगू के केस, 17 पर पहुंचा आकंड़ा
Dengue in Bareilly : बरेली में बढ़ रहे डेंगू के केस, 17 पर पहुंचा आकंड़ा

बरेली, जेएनएन। Dengue in Bareilly : जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को दो और मामले सामने आए हैं। इनमें से एक प्रेमनगर का केस है, यहां 30 वर्षीय महिला कुसुमलता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं दूसरा मामला बहेड़ी के छोटा फरीदपुर का है। यहां 26 साल के मुहम्मद जिलानी की डेंगू एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दोनों जगह डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर्स भेजकर मच्छरों के लार्वा नष्ट किए जाएंगे। वहीं आसपास के 50 घरों में लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

यहां मिल चुके डेंगू केस 

सीबीगंज में 62 वर्षीय भारत सिंह और 30 साल के विनायक भारती। मथुरापुर में 14 वर्षीय कुमकुम, कलारी में 13 साल के विक्रम, भोजीपुरा के भीकमपुर में 27 वर्षीय अफसर जहां। भोजीपुरा खंजनपुर से 11 साल का राशिद और सीबीगंज की लेबर कालोनी में 34 वर्षीय हरीश डेंगू पाजिटिव थे। वहीं, मलेरिया की जिले में कुल 1393 जांच हुईं। इनमें से 31 केस मलेरिया पाजिटिव केस मिले। इनमें खतरनाक फैल्सीपेरम के 12 केस थे। वहीं, वाइवैक्स के 19 मामले सामने आए। 

chat bot
आपका साथी