नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सहसवान विधायक ओमकार सिंह को हुआ डेंगू

Dengue found in Minister and MLA in Badaun बदायूं जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता सहसवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओमकार सिंह और पूर्व सांसद के पीआरओ भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:42 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:42 PM (IST)
नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सहसवान विधायक ओमकार सिंह को हुआ डेंगू
जिले में 38 नए मरीज मिले, कुल मरीजों की संख्या 162, सक्रिय मरीज 144

बरेली, जेएनएन। Dengue found in Minister and MLA in Badaun : बदायूं जिले में बढ़ते प्रकोप के बीच डेंगू ने अब माननीय और उनके नजदीकियों को भी डंक मारना शुरू कर दिया है। जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, सहसवान विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओमकार सिंह और पूर्व सांसद के पीआरओ भी डेंगू की चपेट में आ गए हैं। विधायक सहसवान की खराब होने पर उन्हें बरेली भर्ती कराया गया। वहीं पूर्व सांसद के पीआरओ का इलाज शहर में ही चल रहा है। जिले में बुधवार को भी 38 नए मरीज मिले।

जिले में डेंगू बढ़ने के बाद जिलाधिकारी दीपा रंजन ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए अधिक से अधिक शिविर लगाकर लोगों की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद जांचों में तेजी आई तो मरीज भी सामने आने लगे। बुधवार को जिले में 35 शिविर लगाकर 605 लोगों की जांच की गई, जिसमें 38 एलाइजा जांच में संक्रमित पाए गए। इसमें 11 जिला अस्पताल की जांच में जबकि शेष मेडिकल कालेज व अन्य लैब से पॉजिटिव आए हैं। बुधवार को पॉजिटिव लोगों में सबसे ज्यादा उझानी ब्लाक के ही है।

कुल 38 मरीजों में शहर के नगला सर्की, गद्दी चौक, जवाहरपुरी, जिला अस्पताल, चित्रांश नगर में एक एक, जबकि महाराजनगर में दो, नवादा में एक, सहसवान के झुकसा में एक, दातागंज के सैया नगला, अईपुरा, उझानी के हरहरपुर, रोशननगर, अढ़ैया में एक एक मरीज मिला है। जबकि उझानी के बरामालदेव में दो और बसोमा में चार मरीज जबकि कादरचौक में दो मरीज मिले हैं। इन सभी स्थानों पर बुधवार को भी टीम भेजी गई और गुरुवार केा भी टीमें जाकर जांच करेंगी और दवा का छिड़काव करेंगी।

बता दें कि डेंगू के बढ़ते मरीजों के बीच जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड लगभग भर चुका है, जबकि मेडिकल कालेज में एक दिन पहले ही डेंगू वार्ड फुल हो चुका है। अब जिला प्रशासन की ओर से और डेंगू वार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस समय जिले में कुल मरीजों की संख्या 162 हो गई है। इसमें से 18 मरीज सही हो चुके हैं, जबकि 144 अब तक डेंगू से जूझ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी