रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की उठी मांग, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर इंटरनेट मीडिया पर चला अभियान

रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा रेलवे कर्मचारियों ने इंटरनेट मीडिया पर यह अभियान चलाया। जिसमें इज्जतनगर मंडल के साथ देशभर के रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 12:32 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 12:32 PM (IST)
रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की उठी मांग, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर इंटरनेट मीडिया पर चला अभियान
एनई रेलवे मजदूर यूनियन और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सचिव बसंत चतुर्वेदी की देखरेख में कार्यक्रम चला।

बरेली, जेएनएन। रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग को लेकर ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन द्वारा रेलवे कर्मचारियों ने इंटरनेट मीडिया पर यह अभियान चलाया। जिसमें इज्जतनगर मंडल के साथ देशभर के रेल कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष और ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के जोनल सचिव बसंत चतुर्वेदी की देखरेख में यह कार्यक्रम चला। नरमू इज्जतनगर के मंडल मंत्री कामरान अहमद ने बताया कि कार्यक्रम मे रेल कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मलिक व रेल कर्मियों ने विश्वास जताया कि सरकार उनकी मांग जरूर मानते हुए रेल कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करेगी।

रेलवे की लेटलतीफी से डीएम खफा, रेल मंत्रालय को लिखा पत्र : शहर को रफ्तार देने के लिए ओवरब्रिज प्रोजेक्ट खत्म होने चाहिए। फिर चाहे वह लालफाटक ओवरब्रिज हो या चौपुला ओवरब्रिज। मंगलवार को डीएम नितीश कुमार ने समीक्षा करने के बाद लालफाटक ओवरब्रिज के निर्माण में लेटलतीफी को लेकर नाराजगी जाहिर की। रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर उन्होंने हस्तक्षेप करने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि चौपुला ओवरब्रिज की दोनों तरफ की सड़क को शुरू कराने के लिए सेतु निगम को कहा गया है। जल्द ये सुविधा भी लोगों को मिलने लगेगी। 

chat bot
आपका साथी