Murder in Bareilly : बरेली में युवक की हत्या कर नगर निगम के सामने नाले में फेंका शव, अब तक नहीं हाे सकी शिनाख्त

Murder in Bareilly नगर निगम के डलावघर के सामने बह रहे नाले में युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। सोमवार सुबह करीब पौने 12 बजे कोतवाली पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। उसके बारे में जानकारी की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:48 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:48 AM (IST)
Murder in Bareilly : बरेली में युवक की हत्या कर नगर निगम के सामने नाले में फेंका शव, अब तक नहीं हाे सकी शिनाख्त
बरेली में युवक की हत्या कर नगर निगम के सामने नाले में फेंका शव

बरेली, जेएनएन। Murder in Bareilly : नगर निगम के डलावघर के सामने बह रहे नाले में युवक की हत्या कर शव फेंक दिया गया। सोमवार सुबह करीब पौने 12 बजे कोतवाली पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। उसके बारे में जानकारी की लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेड इंजरी की बात सामने आई है, फेफड़ों में पानी भी नहीं मिला है।

इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि सुबह करीब पौने 12 बजे नगर निगम के सामने बने डलावघर के ठीक पीछे स्थित नाले में युवक का शव मिलने की जानकारी हुई। शव काे नाले से निकलवाया गया। मृतक की पेंट आधी उतरी हुई थी। जिससे ऐसा प्रतीत होता था कि नाले के पास लघुशंका करने के दौरान वह गिर गया हो। हैरानी की बात यह सामने आई कि नाले में जहां वह पड़ा मिला, उस स्थान पर मलबा अधिक था। उसी पर उसका शव पड़ा था।

ऐसे में उसकी मौत पर सवाल खड़े हाे रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का राज और गहरा गया है। जिस स्थान पर शव मिला, वहां मलबा था। ऐसे में हेड इंजरी से अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है। मृतक की उम्र 30 वर्ष के आस-पास बताई जा रही है। जेब में तलाश के दौरान उसके पास से पहचान का कोई जरिया नहीं मिला। फिलहाल, कोतवाली पुलिस युवक की शिनाख्त में जुटी हुई है। स्वजन के मिलने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी