बरेली के इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में खाली प्लाट पर मिला मजदूर का शव, जानिये कैसे हुई मजदूर की मौत

Dead body found in Bareilly इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में खाली पड़े प्लाट पर मंगलवार सुबह शव मिलन से हड़कंप मच गया। युवक का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसके दायें पैर की हड्डी टूटी थी सिर पर चोट थी। स्वजन ने हत्या की बात से इन्कार किया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 05:40 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 05:40 PM (IST)
बरेली के इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में खाली प्लाट पर मिला मजदूर का शव, जानिये कैसे हुई मजदूर की मौत
प्रेमनगर के गौटिया का रहने वाला था मजदूर, स्वजन का किसी पर भी आरोप से इन्कार।

बरेली, जेएनएन। Dead body found in Bareilly : इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में खाली पड़े प्लाट पर मंगलवार सुबह शव मिलन से हड़कंप मच गया। युवक का शव औंधे मुंह पड़ा था। उसके दायें पैर की हड्डी टूटी थी, सिर पर भी चोट थी। स्वजन ने किसी पर भी हत्या के आरोप की बात से इन्कार किया है। जांच में सामने आया कि शराब के नशे में युवक छत पर सो गया था। रात को किसी वक्त गिरने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव को स्वजन को सौंप दिया।

मजदूर आकाश प्रेमनगर के गौटिया का रहने वाला था। इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस में नल मिस्त्री बुद्धसेन के निर्माणाधीन घर पर वह मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक, आकाश नशे का लती था। पुलिस के मुताबिक, आकाश जहां काम करता वहीं रूक जाता था। हाल में ही वह बुद्धसेन के वहां ही छत पर सो जाता। सोमवार रात को भी बुद्धसेन काम करके छत पर सो गया। इसी बीच वह छत से बगल पड़े खाली प्लाट में गिर गया। गिरने से उसके दायें पैर की हड्डी टूट गई। सिर पर भी गहरी चोट आई जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त पर स्वजन को सूचना दी गई। स्वजन पहुंचे, पुलिस को आकाश के शराबी होने की सूचनचा दी। स्वजन ने किसी पर भी आरोप से इन्कार किया।

किराया न देने पर पिता ने घर से दिया था निकाल, चार दिन पहले ही अंतिम मुलाकात : पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि मजदूरी कर आकाश जो भी रुपये पाता। वह पूरी रकम शराब में उड़ा देता। कई बार पिता ने समझाया लेकिन, वह नहीं माना। किराए के मकान पर रहने के चलते पिता पर कर्ज बढ़ता चला गया। आकाश के रवैये से तंग आकर पिता ने उसे घर से निकाल दिया। तब से वह जहां काम पाता, वहीं ठहरने लगा था। स्वजन के मुताबिक, चार दिन पहले पिता की आकाश से अंतिम मुलाकात हुई थी। आकाश के भाई विकास ने बताया कि उनकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता ओमप्रकाश बीमार चल रहे है।इंस्पेक्टर सतीश यादव ने बताया कि स्वजन ने किसी पर भी आरोप से इन्कार किया है। पोस्टमार्टम करा शव स्वजन को सौंप दिया गया।

chat bot
आपका साथी