शाहजहांपुर में शारदा नहर की झाल में फंसा महिला का शव

शारदा नहर की झाल में महिला का शव फंसा है। पानी का तेज बहाव होने की वजह से शव को निकलवाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 02:22 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 02:22 PM (IST)
शाहजहांपुर में शारदा नहर की झाल में फंसा महिला का शव
शाहजहांपुर में शारदा नहर की झाल में फंसा महिला का शव

शाहजहांपुर, जेएनएन। शारदा नहर की झाल में महिला का शव फंसा है। पानी का तेज बहाव होने की वजह से शव को निकलवाने की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ऐसे में करीब दो घंटे से पुलिस मौके पर मूकदर्शक बनी खड़ी है।

बंडा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर धौकल गांव के पास ब्रह्मदेव झाल बाबा मंदिर के संत बाबा रामदास रविवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे नहर किनारे गए तो उन्हें एक महिला का शव शारदा नहर की झाल में फंसा दिखाई दिया। उन्होंने आस-पास मौजूदा ग्रामीणों को बुला लिया। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह को फोन पर सूचना दी गई।

माैके पर पहुंची पुलिस ने नहर में पानी के तेज बहाव की वजह से किसी गोताखोर को भी बुलाना उचित नहीं समझा। तब से पुलिस मौके पर ही मौजूद है लेकिन शव निकलवाने की कोई व्यवस्था नही बन पा रही है। संभावना जताई जा रही है कि शव करीब एक सप्ताह पुराना लग रहा है। पुलिस ने सभी थानों में इसकी सूचना भिजवा दी है ताकि यदि कोई महिला गायब हो तो वह मौके पर पहुंचकर शिनाख्त कर सके।

यदि नहर का पानी बंद कराया जाए तब भी 12 से 15 घंटे लग जाएंगे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी गई है। शव निकलवाने के प्रयास किए जा रहे है। राजेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष बंडा 

chat bot
आपका साथी