बदायूं में घर पर फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिवार वालों ने ग्राम प्रधान के भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप

Girl Dead Body Found Hanging in House at Badaun बदायूं जनपद के दहगवां के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में एक युवती का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। युवती के स्वजन जब खेतों से लौटे तो उसे लटका देख कोहराम मच गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 05:40 PM (IST)
बदायूं में घर पर फंदे से लटका मिला युवती का शव, परिवार वालों ने ग्राम प्रधान के भाइयों पर लगाया हत्या का आरोप
थाना जरीफनगर समेत अन्य थानों की पुलिस पहुंची, गांव में तनाव

बरेली, जेएनएन। Girl Dead Body Found Hanging in House at Badaun : बदायूं जनपद के दहगवां के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन में एक युवती का शव उसके ही घर में फंदे पर लटका मिला। युवती के स्वजन जब खेतों से लौटे तो उसे लटका देख कोहराम मच गया। स्वजनों ने पड़ोस में रहने वाले प्रधान के भाइयों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। प्रधान और युवती के स्वजन का एक दिन पहले ही झगड़ा भी हुआ था। गांव में तनाव की सूचना पर जरीफनगर समेत कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई।

जरीफनगर क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन निवासी रामलाल और उनके परिवार के अन्य लोग रविवार को खेतों पर गए थे। घर में उनकी बेटी नन्ही अकेली थी। घर की महिलाएं भी काम से घर से निकली हुई थी। शाम को जब सभी जन घर आए तो नन्ही को आवाज दी। उसके न मिलने पर कमरा खोल कर देखा गया तो वह कमरे में फंदे पर लटकी हुई थी। यह देख महिलाओं की चीख निकल गई। इस पर अन्य स्वजन भी वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्वजन का आरोप है कि एक दिन पड़ोस में रहने वाले मौजूदा प्रधान से झगड़ा हुआ था। जिसमें प्रधान पक्ष की एक महिला घायल हो गई थी।

इस मामले में जरीफनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब युवती की मौत के बाद परिवार वालों का आरेाप है कि इस प्रधान पक्ष और उनके भाइयों ने ही उसकी हत्या कर शव लटकाया है। पुलिस के पहुंचने पर स्वजन पुलिस पर भी आग बबूला हो गए। पुलिस भी आरोप लगाया कि वह प्रधान पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इस पर जरीफनगर के अलावा सहसवान समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर भेजी गई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वजन को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि देर रात तक स्वजन हंगामा और पुलिस पर आरोप लगाते रहे। इस संबंध में इंस्पेक्टर जरीफ नगर मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन जो आरेाप लगा रहे हैं पोस्टमार्टम रिपेार्ट में उसकी पुष्टि हो जाएगी। एक दिन पहले हुए झगड़े में भी जो पीड़ित था उसकी ओर से कार्रवाई की गई थी। अगर इसमें भी दोष निकलेगा तो संबंधित आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी