Nagar Nigam News : बरेली नगर निगम ने छोटी विहार में हटाया अतिक्रमण, लाेगाें ने किया विरोध
Nagar Nigam News छोटी विहार में अंबेडकर पार्क के पास सड़क किनारे भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। मामले की शिकायत स्थानीय पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों से की। इस पर मंगलवार को नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची।
बरेली, जेएनएन। Nagar Nigam News : छोटी विहार में अंबेडकर पार्क के पास सड़क किनारे भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। मामले की शिकायत स्थानीय पार्षद ने नगर निगम के अधिकारियों से की। इस पर मंगलवार को नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंची। वहां सड़क पर ईंटें बिछाकर अतिक्रमण किया गया था।
टीम ने बुलडोजर से सड़क किनारे का अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस पर स्थानीय लोगों ने टीम का विरोध किया। प्रवर्तन दल ने लोगों को खदेड़ दिया। मौके पर कब्जे को हटाकर वहां ईंटें निकाल दी गई। करीब तीन सौ गज पर किया गया कब्जा टीम ने हटा दिया। इस दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी रिटायर कर्नल सुधीर भोला, रिटायर तहसीलदार वीके शुक्ला, लेखपाल, मानचित्रकार हसन आदि मौजूद रहे।