बरेली में बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

कस्बे के एक मोहल्ले की एक महिला ने अपने ससुर पर ही दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है उसने इस आशय की शिकायत एसडीएम से की है

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:55 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:55 PM (IST)
बरेली में बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
बरेली में बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

बरेली, जेएनएन। बरेली में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर ही दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने मामले की शिकायत सीधे एसडीएम से की है। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने जांच करने के आदेश दिए है।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति बाहर नौकरी कर रहा था उस समय उसके ससुर ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन मौके पर पहुंची उसकी सास ने उसे बचाया। लॉकडाउन के दौरान उसके पति वापस आ गए। उसके वाद भी ससुर ने प्रयास किया। उसके पति ने विरोध किया तथा थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया। अब ससुर उन्हें धमका रहा है, पुत्रवधु के आरोपों की पुष्टि उसकी सास ने भी की है फिलहाल पुलिस ने शांतिभंग की कार्यवाही करके पल्ला झाड़ लिया है।

chat bot
आपका साथी