दोस्तों के बीच दर्शन करता था बेइज्जत, इसलिए मार डाला

किला छावनी निवासी दर्शन सागर की हत्या उसके दोस्त राजू कश्यप व अमन ने ही की। कुबूल करते हुए कहा कि दर्शन का दोस्तों के बीच में सबसे अच्छा शरीर था। इसी से वह अकड़ में रहता था। दोस्तों के बीच आए दिन बेइज्जत करता था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 09:58 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 09:58 PM (IST)
दोस्तों के बीच दर्शन करता था बेइज्जत, इसलिए मार डाला
दोस्तों के बीच दर्शन करता था बेइज्जत, इसलिए मार डाला

जासं, बरेली: किला छावनी निवासी दर्शन सागर की हत्या उसके दोस्त राजू कश्यप व अमन ने ही की। कुबूल करते हुए कहा कि दर्शन का दोस्तों के बीच में सबसे अच्छा शरीर था। इसी से वह अकड़ में रहता था। दोस्तों के बीच आए दिन बेइज्जत करता था। इसी से नाराज राजू व अमन ने प्लान बनाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि, महज इस वजह से दर्शन की हत्या की बात पुलिस भी हजम नहीं कर पा रही। प्रेम-प्रसंग के विवाद में ही दर्शन की हत्या की बात मान रही। शनिवार को गिरफ्तार दोनों आरोपितों अमन व राजू को जेल भेज दिया गया।

20 जुलाई को किला छावनी के दर्शन सागर की अमन व राजू ने हत्या कर दी थी।दर्शन के पिता बब्बू सक्सेना ने राजू व अमन के खिलाफ बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि 19 जुलाई को ही दर्शन की हत्या का प्लान बन गया था। 20 जुलाई को दर्शन को उसके घर से ढाई सौ मीटर दूर स्थित खाली प्लाट पर बुलाया गया। अमन व राजू यहां बैठकर शराब पी रहे थे। दर्शन आया तो उसे भी जबरन शराब पिलाई। इसी के बाद अचानक से राजू ने मोटरसाइकिल से चाकू निकाला और दर्शन पर हमला कर दिया। फिर दूसरा चाकू अमन ने निकाला। दोनों ने उस पर 35 वार किए। ताबड़तोड़ वार में अमन व राजू के हाथ व अंगुली भी कट गई। गिरफ्तार दोनों हत्यारोपितों के खून से सने कपड़े भी पुलिस ने बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद दोनों को कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

नानकमत्ता से लाए थे 350 रुपये का चाकू, एक था छुरा

अमन व राजू ने दर्शन की हत्या के लिए उत्तराखंड के नानकमत्ता से 350 रुपये में चाकू खरीदा था। पशुओं को काटने वाला छुरा भी लाए थे। चाकू को अमन ने अपने हाथ में लिया जबकि छुरे को राजू ने। छुरे पर पकड़ बेहतर न होने के चलते वार के दौरान राजू की अंगुली भी कटी व अमन का हाथ भी। हत्या को अंजाम देने के बाद खून से सने कपड़े उतारकर दोनों भाग गए। फरीदपुर में दोनों ने ड्रेसिग कराई। इसके बाद फतेहगंज पश्चिमी स्थित अपने रिश्तेदार के घर छिप गए।

किला नदी में शव फेंकने की थी योजना, दस कदम ही आगे ले जा पाए

घटनास्थल से किला नदी थोड़ी ही दूर थी। अमन व राजू दर्शन का शव किला नदी में फेंकना चाहते थे, लेकिन नशे में होने की वजह से महज दस कदम ही ले जा पाए। इसके बाद शव छोड़कर भाग गए।

वर्जन

दोनों आरोपितों ने दर्शन सागर की हत्या का जुर्म कुबूल किया है। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।

- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

chat bot
आपका साथी