Darshan Murder Case : लव ट्रायंगल में दर्शन की हत्या होने की आशंका, चाकुओं से 35 वार कर की थी बेरहमी से हत्या

Darshan Murder Case प्रेम-प्रसंग के विवाद में किला छावनी के रहने वाले 20 वर्षीय युवक दर्शन सागर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। तफ्तीश में सामने आया है कि दर्शन की हत्या का आरोपित अमन के परिवार की लड़की से प्रेम-प्रसंग था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:10 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:10 AM (IST)
Darshan Murder Case : लव ट्रायंगल में दर्शन की हत्या होने की आशंका, चाकुओं से 35 वार कर की थी बेरहमी से हत्या
Darshan Murder Case : लव ट्रायंगल में दर्शन की हत्या होने की आशंका

बरेली, जेएनएन। Darshan Murder Case : प्रेम-प्रसंग के विवाद में किला छावनी के रहने वाले 20 वर्षीय युवक दर्शन सागर की हत्या की आशंका जताई जा रही है। तफ्तीश में सामने आया है कि दर्शन की हत्या का आरोपित अमन के परिवार की लड़की से प्रेम-प्रसंग था। करीब डेढ़ साल पहले दोनों में इसी मुद्दे पर विवाद हुआ था। उस वक्त दूसरे आरोपित राजू ने अमन का साथ दिया था। जांच में सामने आया कि अमन के परिवार की उसी लड़की से राजू को भी प्यार था। इसलिए दोनों दर्शन से रंजिश रखने लगे थे।

तय प्लान के मुताबिक ही बीते कुछ दिनों से अमन दर्शन से बातचीत करने लगा था। इसी के बाद सोमवार रात वह दर्शन को बुलाने उसके घर पहुंचा। सीसीटीवी में दर्शन अंतिम समय अमन व राजू के साथ ही दिखा। आरोपित अमन व राजू घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस ने अमन व राजू के पिता रिश्तेदार समेत चार आरोपितों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में हत्या होना मान रही है।

किला छावनी के रहने वाले दर्शन सागर का मंगलवार सुबह घर से महज ढाई सौ मीटर दूर स्थित खाली प्लाट पर शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सामने आया कि हत्यारों ने दर्शन के शरीर पर 35 वार किये। गर्दन रेतने के बाद पेट व पीठ पर इतने चाकू घोंपे कि उसकी आंते बाहर निकल आईं। आरोपितों ने दर्शन के प्राइवेट पार्ट पर चाकू मारे गए। पिता बब्बू सक्सेना ने बेटे दर्शन की हत्या का आरोप उसके दोस्त अमन व राजू पर लगाया।

बब्बू सक्सेना की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बब्बू सक्सेना ने बताया कि सोमवार की रात आरोपित अमन बेटे को बुलाने घर आया था। उस दौरान अमन के साथ दूसरा आरोपित राजू भी था। दोनों स्पेंलडर बाइक से आए थे। बेटे को घुमाने के बहाने वह जबरदस्ती साथ लेकर गए थे। इसके बाद से बेटे का कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन सुबह बेटे की हत्या की सूचना मिली।

chat bot
आपका साथी