Cyclone Tauktae Effect on Bareilly : बरेली में अगलेे कुछ घंटोंं में हो सकती है भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Cyclone Tauktae Effect on Bareilly महाराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद गुजरात की ओर बढ़े चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर बरेली और उसके आसपास के जिलों पर भी हो रहा है।सोमवार से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 12:16 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 12:16 PM (IST)
Cyclone Tauktae Effect on Bareilly : बरेली में अगलेे कुछ घंटोंं में हो सकती है भारी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का पूर्वानुमान
रात से बूंदाबांदी से बरेली के तापमान में गिरावट।

बरेली, जेएनएन। Cyclone Tauktae Effect on Bareilly : महाराष्ट्र में तबाही मचाने के बाद गुजरात की ओर बढ़े चक्रवाती तूफान टाक्टे का असर बरेली और उसके आसपास के जिलों पर भी हो रहा है।सोमवार से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला है।मंगलवार रात से बरेली समेत उसके आसपास के जिलों शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।बरेली में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान  22.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।मौसम वैज्ञानिक इस बदलाव को टाक्टे तूफान की वजह से मान रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार तक आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। बरेली और उसके आसपास के जिलों में अगले आठ से 12 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी