Cyber Cell News : बरेली में साइबर सेल ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी को लौटाए 1.45 लाख रुपए, जालसाजाें ने 31 बार में उड़ाए थे 7.75 लाख

Bareilly Cyber Cell News सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी के खाते से साइबर ठगों द्वारा 7.75 लाख रुपये उड़ा दिये गए थे। साइबर टीम की सक्रियता के चलते बुजुर्ग को 1.45 लाख रुपये वापस मिल गए हैं। बची रकम वापसी के लिए भी टीम जुटी हुई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:57 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:57 AM (IST)
Cyber Cell News : बरेली में साइबर सेल ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी को लौटाए 1.45 लाख रुपए, जालसाजाें ने 31 बार में उड़ाए थे 7.75 लाख
बरेली में साइबर सेल ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी को लौटाए 1.45 लाख रुपए

बरेली, जेएनएन। Bareilly Cyber Cell News : बरेली साइबर सेल ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी को एक लाख 45 हजार रुपए की रकम वापस दिला दी है। साइबर सेल जहां रिटायर्ड चीफ कांस्टेबल की बाकी बची रकम भी वापस कराने का प्रयास कर रही है वहीं टीम जालसाजों की भी तलाश कर रही है। गौरतलब है कि जालसाजों ने सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी के खाते से 7.75 लाख रुपये उड़ा दिये गए थे।जिसके बाद साइबर सेल बराबर रकम वापसी के प्रयास में जुटी है।

बीडीए कालोनी करगैना के रहने वाले सेवानिवृत्त मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश पाल के खाते से 15 जून को साइबर ठगों ने 7.75 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों द्वारा यह रकम 25-25 हजार कर 31 बार में निकाली गई। ठगों ने खुद को ट्रेजरी का बाबू बताया था और पेंशन का डाटा डिलीट होने का हवाला दे बुजुर्ग से सारी जानकारी हथिया ली थी।

जैसे ही बुजुर्ग ने अपनी सारी जानकारी साझा की, उसके खाते से रकम कट गई। खाते से रकम कटने की जानकारी उसने तुरंत बेटे को बताई। बेटे ने बैंक के कस्टमर केयर पर फोन कर खाता होल्ड करा दिया। इससे खाते में मौजूद अन्य रकम बच गई। साइबर सेल के प्रभारी श्याम सिंह से बुजुर्ग ने शिकायत की।

उनकी सक्रियता के बाद बुजुर्ग के करीब डेढ़ लाख रुपये वापस हो सके। उन्होंने बताया कि निकली गई रकम में से ठगों ने 25 हजार पेटीएम, 20 हजार का आनलाइन सामान आर्डर व एक लाख रुपये एसबीआइ के खाते में रखे थे जिसे बुजुर्ग के खाते में वापस करा दिया गया है। शेष रकम की वापसी के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी