शाहजहांपुर में सिर चढ़कर बोली अंगूर की बेटी, युवक ने काटा साथी का कान, मचा हड़कंप

Crime in Shahjahanpur शराब पीने के दाैरान शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने युवक के कान में काट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:34 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:34 PM (IST)
शाहजहांपुर में सिर चढ़कर बोली अंगूर की बेटी, युवक ने काटा साथी का कान, मचा हड़कंप
शाहजहांपुर में सिर चढ़कर बोली अंगूर की बेटी, युवक ने काटा साथी का कान, मचा हड़कंप

बरेली, जेएनएन। Crime in Shahjahanpur : शराब पीने के दाैरान शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने युवक के कान में काट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्र के रुजवारी गांव निवासी कमलेश कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि शनिवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में महियापुर गांव निवासी संजू, सतीश व दो अन्य युवक मिल गए। आरोप लगाया कि उन लोगों ने पहले जबरन शराब पिलाई। इस बीच दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सतीश ने मुंह से उसका कान काट लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे छोड़कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी