बदायूं में प्रेमी की मां को महिलाओं ने पीटा, दूर तक घसीटा, जानिए क्या रही वजह

Crime in Badaun यूपी के बदायूं में प्रेमी प्रेमिका के फरार होने की कीमत प्रेमी की मां को चुकानी पड़ी। युवती के भागने से खफा महिलाओ ने प्रेमी की मां की पिटाई कर दी। इसके साथ उसे काफी दूर तक घसीटा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 04:57 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 04:57 PM (IST)
बदायूं में प्रेमी की मां को महिलाओं ने पीटा, दूर तक घसीटा, जानिए क्या रही वजह
बदायूं में प्रेमी की मां को महिलाओं ने पीटा, दूर तक घसीटा, जानिए क्या रही वजह

बरेली, जेएनएन। Crime in Badaun : यूपी के बदायूं में प्रेमी प्रेमिका के फरार होने की कीमत प्रेमी की मां को चुकानी पड़ी। युवती के भागने से खफा महिलाओ ने प्रेमी की मां की पिटाई कर दी। इसके साथ उसे काफी दूर तक घसीटा। घटना उस वक्त घटी जब प्रेमी के मां गांव के समीप एक मंदिर में पूजा करने गई थी। मामला बिसौली कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

दरअसल में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतगर्त रहने वाले युवक युवती प्रेम प्रसंग के चलते घर से भाग गए।जिसके बाद प्रेमी की मां गांव के समीप एक मंदिर में पूजा करने पहुंची।इसकी जानकारी युवती पक्ष के परिवार की महिलाओं को जानकारी हुई।जिस पर वह भी मंदिर पहुंच गई।आरोप है कि उसके बाद महिलाओं ने उन पर हमला कर दिया।इसके साथ ही उन्हें काफी दूर तक घसीट कर ले गई। जिसके बाद पीडित पक्ष ने इस मामले की जानकारी यूपी 112 को फोन कर दिया।

गांव वालों ने बीच बचाव कर महिला को बचाया

इस मामले में गांव के कुछ लोगों को बीच बचाव किया।जिसके बाद प्रेमी की मां काे ग्रामीणों ने घायलावस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। इधर मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। इस मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी