बरेली में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर आरोपित ने सड़क पर गिराकर पीटा

इज्जतनगर पीलीभीत बाइपास पर दबंग ठेले वाले ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपित भाग निकला। कुछ देर बाद महिला जब दुकान पर सामान लेने गई तो आरोपित ने उसके साथ गाली-गलौज की और सड़क पर गिराकर पीटा। आरोपित ने फिर अश्लीलता की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:38 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:38 AM (IST)
बरेली में महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर आरोपित ने सड़क पर गिराकर पीटा
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, आइजी के आदेश पर मुकदमा दर्ज।

बरेली, जेएनएन। इज्जतनगर पीलीभीत बाइपास पर दबंग ठेले वाले ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर आरोपित भाग निकला। कुछ देर बाद महिला जब दुकान पर सामान लेने गई तो आरोपित ने उसके साथ गाली-गलौज की और सड़क पर गिराकर पीटा। इस दौरान आरोपित ने फिर महिला से सड़क पर अश्लीलता की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया तो पीड़िता आइजी के पास पहुंची और शिकायत की।आइजी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

बारादरी क्षेत्र के पीलीभीत बाइपास पर मार्बल के गोदाम में एक महिला काम करती है। गोदाम के अंदर ही एक कमरे में महिला परिवार के साथ रहती है। पति चौकीदारी करता है। गोदाम के सामने ही इज्जतनगर के बीडीए कॉलोनी निवासी महेन्द्र फल का ठेला लगाता है। वह अक्सर उसे देखकर अश्लील इशारे करता है। आरोप है कि 15 मार्च को पति बाहर गए थे। आरोपित घर में घुस आया और दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने पर वह धमकी देकर भाग निकला। फिलहाल पु़लिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी