तीन सौ बेड हॉस्पिटल में कोविड एल-1 अस्पताल शुरू, बिथरी के संक्रमित शिफ्ट

बिथरी सीएचसी से एल-1 कोविड अस्पताल का दर्जा छिन गया। यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यहां भर्ती सभी संक्रमितों को तीन सौ बेड अस्पताल में शुरू किए

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:54 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 11:54 PM (IST)
तीन सौ बेड हॉस्पिटल में कोविड एल-1 अस्पताल शुरू, बिथरी के संक्रमित शिफ्ट
तीन सौ बेड हॉस्पिटल में कोविड एल-1 अस्पताल शुरू, बिथरी के संक्रमित शिफ्ट

बरेली, जेएनएन। बिथरी सीएचसी से एल-1 कोविड अस्पताल का दर्जा छिन गया। यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यहां भर्ती सभी संक्रमितों को तीन सौ बेड अस्पताल में शुरू किए गए एल-1 कोविड में भेज दिया गया है।अब तीन सौ बेड अस्पताल में ही सैंपङ्क्षलग सेंटर, क्वारंटाइन सेंट के साथ एल-1 कोविड भी चलेगा।

बिना लक्षण वाले संक्रमितों को भर्ती करने के लिए बिथरी सीएचसी में एल-1 कोविड अस्पताल बनाया गया था। यहां की व्यवस्थाओं पर संक्रमितों ने ही लगातार सवाल खड़े किए थे।हाल ही में वीडियो वायरल करने वाली महिला और उसके परिजनों को एल-2 अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा था। वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग की काफी किरकिरी भी हुई थी। इसके बाद जिले में कोविड-19 के नोडल अधिकारी आर एन ङ्क्षसह ने फटकार लगाते हुए इसे बंद करने के आदेश दिए थे। लेकिन तीन सौ बेड अस्पताल में एल-1 कोविड तैयार न होने के चलते यहां संक्रमितों को रोका गया था।

शुक्रवार को नोडल अधिकारी नवनीत सहगल ने भी यहां की व्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर किया था। उन्हें शौचालय की सीट टूटी व एंबुलेंस न मिलने पर फटकार भी लगाई थी। इस पर उन्होंने तत्काल यहां भर्ती संक्रमितों को तीन सौ बेड में भर्ती कराने के आदेश दिए। इसके बाद शुक्रवार देर रात बिथरी अस्पताल से सभी 29 संक्रमितों को तीन सौ बेड अस्पताल में भर्ती शिफ्ट कर दिया गया है।

जहां रखना हो एक बार में भेज दो

देर रात जब संक्रमितों को तीन सौ बेड अस्पताल में ले जाने के लिए कहा गया तो संक्रमितों ने नाराजगी जाहिर की। कहाकि जहां भर्ती करना हो एक बार में कर दें। बार बार इधर उधर लाना ले जाना गलत है। वह काफी देर तक अस्पताल से नहीं निकले। बाद में उन्हें समझाया गया तब सभी लोगों को एंबुलेंसों से तीन सौ बेड पहुंचाया गया।

बिथरी में भर्ती संक्रमितों की परेशानियों को देखते हुए उन्हें तीन सौ बेड में शुरू हुए कोविड एल-1 अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रयास होगा कि यहां संक्रमित मरीजों को कोई दिक्कत न हो।

- डा. विनीत कुमार शुक्ला, सीएमओ

chat bot
आपका साथी