Covid-19 Third Wave News : जानिए तीसरी लहर से लड़ने के लिए कितना तैयार बरेली, स्वास्थ्य विभाग ने क्या कर रखे इंतजाम

Covid-19 Third Wave News कोविड की तीसरी लहर की दस्तक प्रदेश के कुछ जिलों में सुनाई देने लगी है। हालांकि बरेली बचा हुआ है। बावजूद इसके संक्रमण की दूसरी लहर में हुई गलतियों से सबक लेते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:32 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:48 PM (IST)
Covid-19 Third Wave News : जानिए तीसरी लहर से लड़ने के लिए कितना तैयार बरेली, स्वास्थ्य विभाग ने क्या कर रखे इंतजाम
Covid-19 Third Wave News : जानिए तीसरी लहर से लड़ने के लिए कितना तैयार बरेली

बरेली, जेएनएन। Covid-19 Third Wave News : कोविड की तीसरी लहर की दस्तक प्रदेश के कुछ जिलों में सुनाई देने लगी है। हालांकि बरेली अभी तक इससे बचा हुआ है। बावजूद इसके संक्रमण की दूसरी लहर में हुई गलतियों से सबक लेते हुए इस बार स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के निजी मेडिकल कालेजों के साथ ही सरकारी अस्पतालों में भी विशेष तौर पर बच्चों के लिए खतरे की आशंका जताए जाने की वजह से अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है।

जिले के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में तीसरी लहर से अधिकतम बचाव के लिए जिले में तैयारियां तेज हैं। जिला स्तर पर 300 बेड कोविड अस्पताल में बच्चों के लिए पीडियाट्रिक आइसीयू (पीकू) वार्ड तैयार किया किया है। यहां 80 बेड होंगे। इनमें से 50 फीसद आइसीयू बेड और वेंटीलेटर सपोर्ट बेड होंगे। साथ ही बाइपेप की व्यवस्था भी कर दी गई है। वहीं, सभी अस्पतालों में स्टाफ को विशेष रूप से बच्चों के इलाज के लिए प्रशिक्षित भी किया गया है।

पिछली बार 14 अस्पताल, इस बार बन चुके 20 

दूसरी लहर के दौरान बरेली में पहले सरकारी कोविड अस्पताल, मेडिकल कालेजों के अलावा चुनिंदा अस्पताल समेत कुल 14 जगह इलाज हो रहा था। वहीं, इस बार प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की मदद से कोविड अस्पतालों की संख्या पहले ही बढ़ा दी है। इस तरह अब करीब 20 कोविड अस्पतालों में शहर के अंदर इलाज हो सकेगा।

चार सीएचसी पर भी इलाज की व्यवस्था 

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान पिछली बार ग्रामीण इलाकों में इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस बार चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। इनमें मीरगंज, बहेड़ी, शेरगढ़ और आंवला सीएचसी हैं। यहां आइसीयू वार्ड के साथ ही वेंटीलेटर, बाइपैप आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।

जिले में कोविड अस्पताल - सामान्य बेड - आक्सजीन बेड - आइसीयू बेड - आइसीयू में वेंटीलेटर - कुल बेड

1. 300 बेड कोविड अस्पताल - 44 - 60- 35 - 00 - 139

2. एसआरएमएस मेडिकल कालेज - 00 - 222- 45 - 20 - 267

3 राजश्री मेडिकल कालेज - 130 - 180 - 40 - 10 - 350

4 रोहिलखंड मेडिकल कालेज - 00 - 210 - 85 - 25 - 295

5. खुशलोक अस्पताल - 00 - 40- 30- 05 - 70

6 गंगाशील अस्पताल - 00 - 80 - 25 - 04 - 105

7 साईं सुखदा अस्पताल - 00- 36 - 24 - 02 - 60

8 रामकिशोर अस्पताल - 00 - 40- 03- 40

9 मिशन अस्पताल - 00- 88 - 43 - 13 - 131

10 विनायक अस्पताल - 00- 47 - 28 - 03 - 75

11 श्रीनाथ मेडिसिटी अस्पताल - 00 - 20 - 25 - 04 - 45

12 मेधांश अस्पताल - 18- 17 - 15 - 03 - 50

13 श्री गंगाचरण अस्पताल - 00 - 12 - 14 - 02- 26

14 धन्वंतरी तोमर अस्पताल 10 - 15 - 10 - 02 - 35

15 महेंद्र गायत्री अस्पताल 00 - 22 - 08 - 04 - 30

16 एपेक्स अस्पताल 00 - 20 - 30 - 6 - 50

17 दीपमाला अस्पताल - 00 - 84- 10 - 10 - 94

18 केयर अस्पताल 00 - 06 - 20 - 01 - 26

19 सिद्धी विनायक अस्पताल - 40 - 50 - 10 - 100

20 फ्यूचर अस्पताल 00 - 43 - 07 - 01- 50

कोविड संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका है। इसमें विशेषज्ञों ने सबसे ज्यादा खतरा बच्चों के लिए ही बताया है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण और बच्चों के इलाज के लिए ज्यादा से ज्यादा व्यवस्थाएं मुकम्मल की जा रही हैं। - डा.बलवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बरेली

chat bot
आपका साथी