Covid-19 Third Wave Alert in Bareilly : परिवहन विभाग ने जारी किया नो वैक्सीन, नो वर्क का फरमान, 302 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन

Covid-19 Third Wave Alert in Bareilly नो वैक्सीन नो वर्क का आदेश परिवहन विभाग में जारी करते ही टीका लगवाने वालों की लंबी लाइन लग गई।परिवहन विभाग ने बिना वैक्सीन के कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 12:57 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 12:57 PM (IST)
Covid-19 Third Wave Alert in Bareilly : परिवहन विभाग ने जारी किया नो वैक्सीन, नो वर्क का फरमान, 302 कर्मचारियों ने लगवाई वैक्सीन
Covid-19 Third Wave Alert in Bareilly : परिवहन विभाग ने जारी किया नो वैक्सीन, नो वर्क का फरमान

बरेली, जेएनएन। Covid-19 Third Wave Alert in Bareilly : नो वैक्सीन, नो वर्क का आदेश परिवहन विभाग में जारी करते ही टीका लगवाने वालों की लंबी लाइन लग गई।परिवहन विभाग ने बिना वैक्सीन के कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। फिर चाहे वह लाइसेंस हो, फिटनेस हो, या फिर आरसी संबंधित कोई कार्य। इस आदेश के बाद ही विभाग में लगने वाले वैक्सीनेशन कैंप में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

कार्यालय के वैक्सीन कैंप में नहीं पहुंच रहे थे कर्मचारी

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आरपी सिंह के मुताबिक जब कार्यालय में सभी कार्यों को शुरू किया गया था। तभी शासन से आदेश जारी किया गया था कि संभागीय परिवहन विभाग में वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाए। मगर उस कैंप में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे नहीं आ रहे थे। एक दिन में महज 50 लोग भी वैक्सीन नहीं लगवा रहे थे।

वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए लोकल स्तर पर जारी किया आदेश

इसके बाद वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए लोकल स्तर पर आदेश जारी किया गया कि जो भी वैक्सीन नहीं लगवाएगा उसका विभाग में कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा। इसके बाद वैक्सीनेशन वालों की संख्या में एकदम से इजाफा हुआ। मंगलवार को ही केवल 302 लोगों के वैक्सीन लगी है। हालांकि आदेश जारी होने के बाद वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी लाइनें लगी दिखी। कहीं भी शारीरिक दूरी का पालन होते नहीं दिखाई दिया।

कार्य कराने से पहले कर्मचारियों को दिखाना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

कार्यालय के अंदर सभी अधिकारी कर्मचारियों को आदेशित किया गया कि जो भी व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, फिटनेस आदि किसी भी कार्य से आता है। तो सबसे पहले संबंधित अधिकारी उसका वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

chat bot
आपका साथी