कोवैक्सीन की लाइफ अब एक साल हुई, पहले थी छह महनीने, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दी अनुमति

Bareilly Coronavirus Vaccination News कोरोना रोधी कोवैक्सीन की मियाद अब छह महीने नहीं बल्कि 12 महीने यानी एक साल हो गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडस्को) और ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने इसकी अनुमति दे दी है। भारत बायोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने सूचना जारी कर दी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 06:50 AM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 06:50 AM (IST)
कोवैक्सीन की लाइफ अब एक साल हुई, पहले थी छह महनीने, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने दी अनुमति
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडस्को) की अनुमति के बाद बढ़ाई गई शेल्फ लाइफ

बरेली, (दीपेंद्र प्रताप सिंह)। Bareilly Coronavirus Vaccination News : कोरोना रोधी कोवैक्सीन की मियाद अब छह महीने नहीं बल्कि 12 महीने यानी एक साल हो गई है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडस्को) और ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ने इसकी अनुमति दे दी है। जिसके बाद भारत बायोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड ने सूचना जारी कर दी है। हालांकि कोवैक्सीन की बढ़ी शेल्फ लाइफ में भी पहले की तरह दो से आठ डिग्री सेल्सियस का तापमान कोल्ड चेन में मेनटेन रखना आवश्यक होगा।

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (वितरण) केआर कृष्ण मूर्ति ने इस बाबत एक पत्र जारी किया है। इसके मुताबिक केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से अनुमति मिलने के बाद जुलाई 2021 की वैक्सीन अब जून 2022, अगस्त 2021 में तैयार की गई वैक्सीन की शेल्फ लाइफ जुलाई 2022 तक होगी। इसके अलावा अगस्त 2021 में बनी वैक्सीन अब अगले साल जुलाई महीने तक और सितंबर महीने में बनी वैक्सीन अगले साल अगस्त तक सुरक्षित हैं। वहीं इस साल अक्टूबर में बनी वैक्सीन अब नई अनुमति में शेल्फ लाइफ बढ़ने के बाद अगले साल सितंबर तक उपयोग की जा सकेंगी।

ये एक्सपायर हो चुकी वैक्सीन भी अब उपयोग काबिल : भारत बायोटेक की ओर से वैक्सीन की मियाद बढ़ाने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। हालांकि पहले अनुमति नहीं मिली। बाद में दो चरणों के बाद एक साल की अनुमति मिली। इस दौरान इसी साल अप्रैल, मई और जून में बने स्टाक की मियाद खत्म हो गई। हालांकि अब इन्हें भी उपयोग काबिल माना गया है। यानी, अप्रैल 2021 में बनी जिन कोवैक्सीन की वायल की मियाद सितंबर 2021 में खत्म हो रही थी, उनका उपयोग अब मार्च 2022 तक सुरक्षित है। वहीं मई 2021 में बनी वैक्सीन अक्टूबर 2021 की जगह अप्रैल 2022 तक लगाई जा सकती हैं। जून 2021 में तैयार की गईं वैक्सीन नवंबर 2021 की जगह मई 2022 तक लगाई जा सकेंगी।

निजी केंद्रों पर पहुंचे आदेश, स्वास्थ्य विभाग को इंतजार : कोवैक्सीन की मियाद बढ़ाने के बारे में निजी टीकाकरण केंद्रों पर आदेश पहुंच चुके हैं। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ और जिले के एकमात्र निजी टीकाकरण केंद्र संचालक डा.अतुल अग्रवाल के मुताबिक कोवैक्सीन की मियाद छह महीने की जगह अब एक साल हो चुकी है। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरएन सिंह के मुताबिक कोवैक्सीन की मियाद छह महीने से बढ़ाकर एक साल करने के कोई आदेश अभी नहीं पहुंचे हैं।

chat bot
आपका साथी