Coronavirus News Update: बरेली में बढ़ी सैंपलि‍ंग की रफ्तार, आइवीआरआइ ने क‍िया इंकार

Coronavirus News Update बीते चार महीने में सैम्पल 200 के पार नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हर रोज फटकार लग रही थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 05:30 PM (IST)
Coronavirus News Update: बरेली में बढ़ी सैंपलि‍ंग की रफ्तार, आइवीआरआइ ने क‍िया इंकार
Coronavirus News Update: बरेली में बढ़ी सैंपलि‍ंग की रफ्तार, आइवीआरआइ ने क‍िया इंकार

बरेली, जेएनएन। Coronavirus News Update: बीते चार महीने में सैम्पल 200 के पार नहीं हो पा रहे थे। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की हर रोज फटकार लग रही थी। जिले में आये नोडल अधिकारी ने फटकार लगाई और सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम नीतीश कुमार ने पत्र जारी कर सभी को लक्ष्य दिया। लक्ष्य पूरा न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सैम्पलिंग अधिक होने पर आइवीआरआइ ने क‍िया मना 

इसके बाद जिले में सेंपलिंग की गति बढ़ी और हर रोज 800 से 1000 सेंपलिंग होने लगी। सैम्पलिंग अधिक होने पर आइवीआरआइ ने हाथ खड़े कर दिए है। साफ कहा है कि एक दिन में 600 से अधिक सैम्पल न भेजे जाएं। इसके बाद अब स्वास्थ्य महकमा चिंता है। बीते दो दिन से 600 सैम्पल ही भेजे जा रहे हैं।

तीन सौ बेड अस्पताल में रखा 1200 सैम्पल का कन्साइनमेंट 

आइवीआरआइ के हाथ खड़े कर देने के बाद हर रोज आ रहै सैम्पल को रोका जा रहा है। तीन सौ बेड अस्पताल में इस समय 1200 सैम्पल का कन्साइनमेंट रखा हुआ है।

जिला अस्पताल की लैब नहीं हुई शुरू : जिला अस्पताल में बनकर तैयार हो चुकी कोरोना जांच लैब अब तक शुरू नहीं हो सकी है। सीएमओ डॉ विनीत कुमार शुक्ला ने बताया कि बायोलॉजिस्ट ने होने के चलते लैब शुरू नहीं हो पा रही है। शासन को पत्र लिखा गया है। जल्द ही बायोलॉजिस्ट आने पर लैब शुरू करा दिया जाएगा।

आइवीआरआइ की लैब में 800 सैम्पल की क्षमता है। उस आधार पर हम बरेली और बदायूं मिलाकर जांच कर रहे हैं। कभी कभी 900 टेस्ट भी हो जाते हैं। कल भी सीएमओ की ओर से 1090 सैम्पल भेजे गए। फिलहाल कोई दिक्कत नहीं है। डॉ वीके गुप्ता, संयुक्त निदेशक (कैडरेड), आइवीआरआइ, बरेली 

chat bot
आपका साथी