कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली से प्रवासी मजदूर लौट रहे घर, दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भरी तो जाने वाली खाली

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों ने दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भरी हुई हैं। जबकि जंक्शन से नई दिल्ली व दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटे खाली हैं। इससे साफ स्पष्ट है कि प्रवासियों ने घरों की ओर रूख कर लिया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 06:30 AM (IST)
कोरोना संक्रमण के कारण दिल्ली से प्रवासी मजदूर लौट रहे घर, दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भरी तो जाने वाली खाली
देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई जाने से लोगों ने फिलहाल तौबा कर ली है।

बरेली, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों ने दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भरी हुई हैं। जबकि जंक्शन से नई दिल्ली व दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटे खाली हैं। इससे साफ स्पष्ट है कि प्रवासियों ने घरों की ओर रूख कर लिया है। देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई जाने से लोगों ने फिलहाल तौबा कर ली है। ये दोनों ही शहर इस समय कोरोना संक्रमण से बुरी तरह जूझ रहे हैं। असर यह है कि इन दोनों शहरों में बरेली से लोग जाना पसंद नहीं कर रहे हैं। बहुत जरूरी होने पर ही जा रहे हैं। इस वजह से दोनों शहरों में जाने वाली ट्रेनों में सीटें खाली हैं तो वहीं बरेली जंक्शन से लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में भी वेटिंग की स्थिति है।

उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के ए ग्रेड श्रेणी में शामिल बरेली जंक्शन पर इन दिनों 48 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव व तीन जोड़ी ट्रेनें यहां से बनकर चल रही हैं। यहां से बनकर चलने वालों ट्रेनों में आला हजरत, बरेली-दिल्ली (पैसेंजर) वर्तमान में मेल बनकर चल रही, बरेली-प्रयागराज है। जिनमें सीटें उपलब्ध है। जबकि दिल्ली से आने वाली ट्रेनें भरी हुई आ रही हैं। यही हाल 09076 रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस का है जो कि सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को आती है। गुरुवार को 02506 डिब्रूगढ़ राजधानी से जंक्शन पर कुल 93 लोग उतरे, जबकि केवल 07 लोग जंक्शन से चढ़े। 02392 श्रमजीवी स्पेशल से 57 लोग जंक्शन पर उतरे, जबकि चढ़ने वालों की संख्या 17 रही। 04206 फैजाबाद-दिल्ली स्पेशल से उतरने वालों की संख्या 113 जबकि चढ़ने वालों की संख्या 29 रही। 05910 अवध असम एक्सप्रेस में यहां से बैठने वालों की संख्या 47 जबकि उतरने वालों की संख्या 118 रही।

दिल्ली से लखनऊ जाने वाली मुख्य ट्रेनों की स्थिति

05910 अवध असम कोविड स्पेशल से मंगलवार को 19, बुधवार को 12, गुरुवार को 17 यात्री गए

02588 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल से मंगलवार को 13, बुधवार को 21, गुरुवार को 09 यात्री गए

02369 कुंभ स्पेशल से मंगलवार को तीन यात्री, बुधवार को 28, गुरुवार को 15 यात्री गए

02505 डिब्रूगढ़ राजधानी से मंगलवार को 24, बुधवार को 17, गुरुवार को 37 यात्री गए

दिल्ली से आने वाले यात्री

05910 अवध असम कोविड स्पेशल में मंगलवार को 46, बुधवार को 57 व गुरुवार को 83 यात्री उतरे

02588 गोरखपुर-जम्मूतवी स्पेशल से मंगलवार को 80, बुधवार को 39, गुरुवार को 67 यात्री उतरे

02369 कुंभ स्पेशल से 18 यात्री, बुधवार को 27 व गुरुवार को 34 यात्री उतरे

02505 डिब्रूगढ़ राजधानी में बुधवार को 52 यात्री, बुधवार को 91, गुरुवार को 72 यात्री उतरे

बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश, होगी कार्रवाई

जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनों से सफर के लिए यात्रियों को निर्धारित समय से 90 मिनट पहले ही पहुंचना होगा। इसके अलावा शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। स्टेशन परिसर में बिना मास्क घूमते मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।दिल्ली व मुंबई से आने वाली अधिकांश ट्रेनें भरी आ रही है। यहां से जाने वाली ट्रेनों में यह संख्या काफी कम हैं। 

chat bot
आपका साथी