Coronavirus Update : बढ़ते संक्रमण से हालात चिंताजनक, 24 घंटे में मिलें 100 संक्रमित केस

सैंपल लेने के बाद संदिग्धों को घर भेज देना और उनकी निगरानी न किया जाना बढ़ते संक्रमण की वजह बनता जा रहा है। बीते 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या 100 तक पहुंच गई है।

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 02:44 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 09:24 AM (IST)
Coronavirus Update : बढ़ते संक्रमण से हालात चिंताजनक, 24 घंटे में मिलें 100 संक्रमित केस
Coronavirus Update : बढ़ते संक्रमण से हालात चिंताजनक, 24 घंटे में मिलें 100 संक्रमित केस

बरेली, जेएनएन  सैंपल लेने के बाद संदिग्धों को घर भेज देना और उनकी निगरानी न किया जाना बढ़ते संक्रमण की वजह बनता जा रहा है। बीते 24 घंटे में संक्रमितों की संख्या 100 तक पहुंच गई है। सोमवार को आई 379 सैंपल की रिपोर्ट में 49 संक्रमित मिले हैं। जबकि रविवार को भी 51 संक्रमित मिले थे। दो दिनों की रिपेार्ट में सबसे अधिक वे लोग हैं जिनके परिजन पूर्व में पॉजिटिव रहे हैं। सोमवार की रिपोर्ट में स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मचारी भी संक्रमित आए हैं।

सोमवार को आइवीआरआइ से तीन किस्तों में 379 सैंपल की रिपेार्ट आई। इसमें पहले किस्त की 86 सैंपल की रिपेार्ट में 17 लोग, 80 सैंपल में 31 पॉजिटिव बताए गए, जबकि तीसरी सूची में सभी 213 लोग निगेटिव ही थे। इनमें ठिरिया निजावत खां हरी मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक जिन्होंने तीन दिन पहले ही अपनी सैंप¨लग कराई थी। इसके अलावा हजियापुर बारादरी निवासी युवक, सनराइज व क्रिस्टल कालोनी निवासी युवक ने भी अपनी सैंप¨लग तीन सौ बेड में जाकर कराई थी। दोनों पॉजिटिव आए हैं। हाल ही में गंगापुर निवासी जिन वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हुई थी। उनका बेटा भी जांच में पॉजिटिव आया है।

इन 17 लोगों में से करीब दस लोग वे है जिनके परिजन पूर्व में पॉजिटिव आए थे। राजस्थान से आए सीबीगंज के रेलवे कर्मी, जगतपुर की युवती, बड़ा बाजार निवासी महिला के संपर्क में आकर दो साल का बच्चा और दो अन्य लोग पॉजिटिव हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के प्रोग्राम मैनेजर के छह परिजनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। प्रोग्राम मैनेजर के पॉजिटिव आने की चर्चा देर रात खत्म हो गई। उसने बताया कि उनके रिश्तेदार के बेटे का नाम भी वही है जो उसका है। इन सभी संक्रमितों को रेलवे, बिथरी के एल-1 अस्पताल व मेडिकल कालेज में बनाए गए एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जंक्शन के दो लोग कर्मी निकले कोरोना संक्रमित 

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के बरेली जंक्शन का एक ट्रैकमैन और टोकन पोर्टर सोमवार देर शाम आई रिपोर्ट में संक्रमित निकले है। जिसकी सूचना मिलते ही जंक्शन पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजस्थान से चार जुलाई को लौटे ट्रैकमैन और हरियाणा से लौटा टोकन पोर्टर की जाच कराई गई थी। जो जाच में कोरोना संक्रमित निकले हैं। मामले की जानकारी होने पर जंक्शन को पूरा सैनिटाइज कराया गया। बताया जाता है कि ट्रैकमैन और टोकन पोर्टर जंक्शन के कुछ लोगों के संपर्क में थे। जिन्हें भी क्वारंटाइन किया जाएगा।

सर्राफ कारीगर को आया बुखार तो पत्नी ने भी कराई जांच शहर के संजय नगर गौंसाई गौटिया निवासी युवक जो सर्राफ कारीगर है। बुखार आने पर उसने और उसकी पत्नी ने तीन सौ बेड जाकर अपनी सैंप¨लग कराई। सोमावर को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित ने लिखाया ऑनलाइन शॉ¨पग कंपनी का नंबर एक युवक पॉजिटिव आया तो उसे आइसोलेट करने के लिए उसके नाम के साथ दर्ज नंबर को मिलाया गया। उसका नंबर लगाया गया जो एक आनलाइन शॉ¨पग कंपनी का निकला।

बाद में कड़ी मशक्कत के बाद युवक की तलाश कर उसे आइसोलेट किया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैड¨मटन खेलता था दरोगा सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन पुलिस कर्मी भी शामिल हैं। इनमें एक पुलिस लाइन में तैनात दारोगा भी शामिल हैं। सूत्र के हिसाब से यह दारोगा पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारियों के साथ स्टेडियम में बैड¨मटन खेलते थे। दो दिन से तबियत ठीक न होने के चलते वह नहीं जा रहे हैं।

गर्भवती समेत सात और संक्रमित

सोमवार नवाबगंज में छह और संक्रमित मिले हैं। इनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं। गर्भवती महिला को स्वास्थ विभाग की टीम ने अस्पताल मे भर्ती कराया है। इसके अलावा नवाबगंज के गांव मुझैना संतोष के पॉजिटिव युवक छह परिजन भी संक्रमित आए हैं। इनमें एक दो साल का बालक भी शामिल है। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आइसोलेट कराया है।

एएनएम भी कोरोना पॉजिटिव

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम कोरोना पॉजिटिव है। इसके चलते कस्बे में दो हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। उन्हें 300 बेड के अस्पताल में बरेली भर्ती करा दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर संचित शर्मा ने बताया कि पॉजिटिव एएनएम 12 दिनों से अस्पताल में नहीं आई थी। अस्पताल का स्टाफ सुरक्षित है ।

सोमवार को आइवीआरआइ की रिपोर्ट में 48 जबकि एक प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आए हैं। इनमें पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, रेलवे कर्मचारी व पूर्व में पॉजिटिव लोगों के संपर्क में रहे लोग शामिल हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। - डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी

chat bot
आपका साथी