Corona Vaccination in UP : कोरोना टीकाकरण में आठवें स्थान पर बरेली, 27 लाख लोग लगवा चुके जिंदगी का टीका

Corona Vaccination in UP देश में 100 करोड़ जिंदगी की डोज लगाई जा चुकी हैं। इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने में ऐतिहासिक जिला बरेली का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां गुरुवार शाम तक करीब 27 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:57 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:57 AM (IST)
Corona Vaccination in UP : कोरोना टीकाकरण में आठवें स्थान पर बरेली, 27 लाख लोग लगवा चुके जिंदगी का टीका
Corona Vaccination in UP : कोरोना टीकाकरण में आंठवे स्थान पर बरेली, 27 लाख लोग लगवा चुके जिंदगी का टीका

बरेली, जेएनएन। Corona Vaccination in UP : देश में 100 करोड़ जिंदगी की डोज लगाई जा चुकी हैं। इस जादुई आंकड़े तक पहुंचने में ऐतिहासिक जिला बरेली का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां गुरुवार शाम तक करीब 27 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश की बात करें तो सर्वाधिक टीकाकरण के मामले में जिले का आठवां स्थान है। यहां अभी तक 21.25 लाख लोगों को पहली डोज और 6.64 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।

15.16 लाख पुरुषों ने करवाया टीकाकरण

जिले में 15.16 लाख पुरुषों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। वहीं 12.72 लाख महिलाओं ने कोविड की एक या दोनों डोज लगवाई हैं। इसके अलावा अन्य में 962 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

17.53 लाख युवाओं को लगी वैक्सीन 

आयुवर्ग के हिसाब से जिले में 17.53 लाख युवाओं को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। 45 से 60 आयुवर्ग में 6.35 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है। वहीं 60 प्लस आयुवर्ग में 3.41 लाख लोगों ने कोरोना रोधी टीका लगवाया है।

गुरुवार को 32,884 ने कराया टीकाकरण 

जिले में गुरुवार को 68 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। इनमें से 32,884 लोगों को ही वैक्सीन लगी। जिसमें 18 प्लस आयु वर्ग में 17,855 लोगों ने पहली डोज लगवाई। वहीं 6,353 लोगों ने दूसरी डोज लगवाकर टीकाकरण पूरा कराया। वहीं 45 प्लस आयु वर्ग में 4,299 लोगों को पहली और 4,377 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इस तरह इस आयुवर्ग में कुल 8,676 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.आरएन सिंह ने बताया कि लोग जल्द से जल्द टीकाकरण कराकर कोरोना संक्रमण के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करें, इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने दी बधाई, की अपील 

देश का टीकाकरण 100 करोड़ पहुंचने पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने सभी को बधाई दी। वहीं जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को भी मेहनत के लिए बधा दी। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जनता से अपील की जिनके परिवार मे कोई सदस्य वैक्सीनेशन से छूट गए। वह कोरोना संक्रमण की रोकथाम को वैक्सीनेशन टीकाकरण अवश्य लगवाए, दूसरे लोगों को भी जागरूक करे।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत समारोह 

100 करोड़ पहुंचने पर विधानसभा बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, ब्लाक प्रमुख दुष्यंत गंगवार ने डाक्टरों, स्वास्थकर्मियों, पुलिसकर्मियों के साथ आशा व आंगनबाड़ी बहनों का स्वागत सम्मान किया। बताया कि बहेड़ी में ही करीब सवा लाख लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया है। इस दौरान सीएचसी प्रभारी रोहन गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सक केसी जोशी के अलावा भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी