बरेली में तेजी से घट रहा काेराेना संक्रमण, दो हजार से कम हुए कोरोना संक्रमित मरीज, जानिए संक्रमण की ताजा स्थिति

कोरोना संक्रमण एक महीने पहले तेजी से फैला। एक दिन में डेढ़ हजार से अधिक तक संक्रमित मिले। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए। आक्सीजन की किल्लत हुए और तमाम सर्जिकल आइटम बाजार से गायब हो गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 05:05 PM (IST)
बरेली में तेजी से घट रहा काेराेना संक्रमण, दो हजार से कम हुए कोरोना संक्रमित मरीज, जानिए संक्रमण की ताजा स्थिति
बरेली में तेजी से घट रहा काेराेना संक्रमण, दो हजार से कम हुए कोरोना संक्रमित मरीज

बरेली, जेएनएन। कोरोना संक्रमण एक महीने पहले तेजी से फैला। एक दिन में डेढ़ हजार से अधिक तक संक्रमित मिले। अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए। आक्सीजन की किल्लत हुए और तमाम सर्जिकल आइटम बाजार से गायब हो गए। संक्रमण पीक पर पहुंचने के बाद अब तेजी से नीचे आ रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा कम हो गया है, वही अब जिले में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या भी काफी घट गई है। रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ा है।

पिछले साल कोरोना की पहली लहर मार्च से शुरू हो गई थी. उस वक्त संक्रमण ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी। जुलाई, अगस्त और सितंबर में यह अधिकतम स्तर पर रहने के बाद अक्टूबर माह से संक्रमण में कमी आने लगी थी. उस वक्त एक महीने में अधिकतम 1700 तक मरीजों की संख्या पहुंची थी. जनवरी, फरवरी 2021 तक कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या जिले में काफी कम थी. फिर कोरोना की दूसरी लहर मार्च से शुरू हुई। जिले में अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण पीक पर पहुंचा। अप्रैल में कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या 11 हजार के करीब तक पहुंच गई। मई के महीने में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। मौजूदा समय में करीब 18 सौ कोरोना संक्रमित मरीज जिले में हैं।

अप्रैल में सर्वाधिक मरीज अस्पतालों में हुए भर्ती 

कोरोना की पहली लहर में अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या काफी कम रही। उस वक्त बहुत कम मरीजों को ही आक्सीजन व वेंटीलेटर की जरूरत पड़ रही थी। कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की ज्यादा जरूरत पड़ी। पिछले दस महीनें में सर्वाधिक 1515 मरीज अप्रैल 2021 में अस्पतालों में भर्ती हुए। मई में अब तक करीब सवा तीन सौ लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

घरों में आइसोलेट होने वालों का आंकड़ा भी अधिक 

पिछले साल और इस बार कोरोना की लहर में घरों में आइसोलेट होने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। पिछले साल अगस्त और सितंबर में जहां सबसे अधिक मरीज घर में आइसोलेट हुए थे, उससे अधिक इस बार मई में अब तक मरीज सामने आ चुके हैं। अप्रैल 2021 में करीब दस हजार मरीजों ने घर में ही रहकर इलाज लिया।

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

माह - सक्रिय मरीज - होम आइसोलेशन - अस्पताल में भर्ती

अगस्त 2020 - 1485 - 1082 - 329

सितंबर 2020 - 1689 - 1079 - 292

अक्टूबर 2020 - 486 - 330 - 156

नवंबर 2020 - 455 - 232 - 223

दिसंबर 2020 - 402 - 264 - 138

जनवरी 2021 - 90 - 268 - 207

फरवरी 2021 - 32 - 22 - 10

मार्च 2021 - 241 - 195 - 46

अप्रैल 2021 - 10574 - 9059 - 1515

मई 2021 - 1780 - 1460 - 320

जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आ रही है, लेकिन एहतियात अभी भी जरूरी है। अब महामारी से सक्रिय मरीज काफी कम हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में भी कमी आ रही है। होम आइसोलेशन में भी मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। डा. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी

chat bot
आपका साथी