नाली निर्माण को लेकर विवाद, रिटायर्ड दारोगा ने की फायरिंग

प्रेेमनगर के रामपुर गौटिया में नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि आस-पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हाे गई। इसी विवाद पास के ही रहने वाले रिटायर्ड दारोगा ने घर की छत से चढ़कर फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:26 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:26 PM (IST)
नाली निर्माण को लेकर विवाद, रिटायर्ड दारोगा ने की फायरिंग
प्रेेमनगर के रामपुर गौटिया में नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया।

 बरेली, जेएनएन।  प्रेेमनगर के रामपुर गौटिया में नाली निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि आस-पास के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हाे गई। इसी विवाद पास के ही रहने वाले रिटायर्ड दारोगा ने घर की छत से चढ़कर फायरिंग कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसी ने डॉयल 112 को फोन कर पुलिस काे सूचना दी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर अवनीश कुमार के साथ-साथ चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। तब तक वहां मामला शांत हाे चुका था। जानकारी पर पता चला कि नाली के निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद था। सरकारी नाली का निर्माण हो रहा है जो कि पूरा होने वाला है। इसी दौरान अंतिम छोर पर पानी निकासी को लेकर विवाद हुआ। नाली निर्माण कर रहे लोगों से पुलिस ने विवाद करने वाले लोगों के बारे में जानकारी की, तो पहचान होने से इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर ने बताया कि जांच की जा रही है। साथ ही फायर करने वाले रिटायर दारोगा का भी पता लगाया जा रहा है।

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

बरेली : नवाबगंज की रहने वाली एक युवती ने क्षेत्र के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पहले आरोपित ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद अलग-अलग शहरों में ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो विवाह करने से इन्कार कर दिया। इसी दौरान युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने आइजी से शिकायत कर न्याय की मांग की है।

-- -- -- -- -- -- --

chat bot
आपका साथी