Corona Politics : बरेली में तब्लीगी जमातियों को लेकर आइएमए में विवाद, सपा नेता ने एडीजी को किया ट्वीट Bareilly News

डॉक्टरों के स्थानीय मोबाइल नंबर के ग्रुप में जमातियों को लेकर कुछ डॉक्टरों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि डॉक्टर एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने लगे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 12 Apr 2020 08:51 AM (IST) Updated:Sun, 12 Apr 2020 05:20 PM (IST)
Corona Politics : बरेली में तब्लीगी जमातियों को लेकर आइएमए में विवाद, सपा नेता ने एडीजी को किया ट्वीट Bareilly News
Corona Politics : बरेली में तब्लीगी जमातियों को लेकर आइएमए में विवाद, सपा नेता ने एडीजी को किया ट्वीट Bareilly News

बरेली, जेएनएन। भारतीय चिकित्सा संघ (आइएमए) के डॉक्टरों के स्थानीय मोबाइल नंबर के ग्रुप में जमातियों को लेकर कुछ डॉक्टरों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि डॉक्टर एक दूसरे पर अभद्र टिप्पणी करने लगे। हालांकि बाद में पदाधिकारियों ने मामला सुलझा दिया। किसी तरह ग्रुप की जानकारी डॉक्टरों के बीच से बाहर चली गई।

सपा के पूर्व प्रवक्ता हैदर अली ने इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की। कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर भी दी है। इसके बाद सपा नेता रिजवान बरकाती ने एडीजी को मामले का ट्वीट कर दिया। उन्होंने नफरत फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

एडीजी ने बरेली पुलिस को चैटिंग की जांच करवाकर संबंधित के खिलाफ कठोरतम वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला पांच दिन पुराना बताया जा रहा। आइएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि वह उस ग्रुप में नहीं जुड़े हैं, लेकिन मामले की कुछ जानकारी है। इस वक्त डॉक्टरों पर ज्यादा जिम्मेदारी है। ऐसे समय में यह सब लिखना गलत है। आइएमए इसकी निंदा करता है।

chat bot
आपका साथी