बरेली में विवादित स्थान पर धर्मस्थल बनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने, पुलिस ने पहुंचकर मामले काेे संभाला

थाना सिरौली के ग्राम गुलड़िया अरिल में विवादित स्थान पर धर्मस्थल बनाने के प्रयासों को लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी भी प्रकार का निर्माण न किये जाने की चेतावनी दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:10 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:10 PM (IST)
बरेली में विवादित स्थान पर धर्मस्थल बनाने को लेकर दो पक्ष आमने सामने, पुलिस ने पहुंचकर मामले काेे संभाला
गुलड़िया अरिल में वर्ष 1972 से एक विवादित स्थान पर धर्म स्थल बनाये जाने को लेकर विवाद चल रहा है।

बरेली, जेएनएन। थाना सिरौली के ग्राम गुलड़िया अरिल में विवादित स्थान पर धर्मस्थल बनाने के प्रयासों को लेकर गांव के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी भी प्रकार का निर्माण न किये जाने की चेतावनी दी है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

गांव गुलड़िया अरिल में वर्ष 1972 से एक विवादित स्थान पर धर्म स्थल बनाये जाने को लेकर विवाद चल रहा है। अभी हाल में हुए प्रधान के चुनाव के बाद वहां निर्माण के प्रयास शुरू कर दिए गए। वर्ष 1972 में हुए विवाद में ग्राम के 300 लोगों पर मुकद्दमा किया गया था। पूरे प्रकरण का वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन में विचाराधीन है। इस विवाद को निपटाने के लिए 07 जुलाई 2014 को थाना सिरौली में दोनों पक्षों में फैसला भी कराया गया था, जिसमें विवादित स्थल पर किसी भी प्रकार का निर्माण न किये जाने की बात तय की गई थी।

उसके बाद भी स्थल पर एक कमरा, शौचालय, स्नानघर बनवा दिया गया तथा समर्सेबिल व लाउडस्पीकर आदि का भी इंतजाम हो गया। दूसरे समुदाय के लोगों को जब इसका पता चला तो तनाव की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी भी प्रकार की नई गतिविधि न करने की चेतावनी दी है।

सिरौली कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि विवादित स्थल पर निर्माण की जानकारी होने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी।वहां पर पुलिस ने सभी को किसी भी प्रकार की नई गतिविधि को नहीं करने की सख्त चेतावनी दी है। साथ ही नबाबपुरा चौकी इंचार्ज को पूरेे मामले की बारीकी से जांच करने के लिए कहा गया है।जांच में दोषी पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी