Bareilly Nagar Nigam : आवंटन के बाद भी नहीं किया दुकानों का निर्माण, 24 फरवरी को होगी नीलामी

नगर निगम के सामने एलन क्लब मार्केट की छत का आवंटन होने के बावजूद बीस साल से दुकानों का निर्माण नहीं किया गया। नगर निगम ने आवंटियों को नोटिस देकर दुकानें बनाने को कहा। बावजूद इसके दुकानें नहीं बनाईं गई। राजस्व का नुकसान होता देख बुधवार को उनकी नीलामी होगी।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 06:45 AM (IST)
Bareilly Nagar Nigam : आवंटन के बाद भी नहीं किया दुकानों का निर्माण, 24 फरवरी को होगी नीलामी
कुछ आवंटियों ने मानचित्र पास कराने को शर्ते नहीं बताने का आरोप भी लगाया है।

 बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam :  नगर निगम के सामने एलन क्लब मार्केट की छत का आवंटन होने के बावजूद बीस साल से दुकानों का निर्माण नहीं किया गया। नगर निगम ने आवंटियों को नोटिस देकर दुकानें बनाने को कहा। बावजूद इसके दुकानें नहीं बनाईं गई। ऐसे में राजस्व का नुकसान होता देख अब बुधवार को उनकी नीलामी होगी। हालांकि कुछ आवंटियों ने मानचित्र पास कराने को शर्ते नहीं बताने का आरोप भी लगाया है।

एलन क्लब मार्केट में दुकानों के ऊपर खाली करीब 17 छतों का आवंटन नगर निगम ने करीब 20 साल पहले किया था। नियमों के अनुसार आवंटियों को अपने खर्चे पर दो महीने में दुकान का निर्माण कराना था। इसके लिए उनसे खुद ही मानचित्र पास करवाने के लिए कहा गया था। दुकान की किराएदारी पांच साल के लिए रखी गई थी। पांच साल के बाद नियमानुसार किराए में वृद्धि की जानी थी।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि करीब आठ आवंटियों ने ही दुकानों के प्रीमियम की धनराशि अदा की। किसी ने भी दुकानों का निर्माण नहीं कराया। कई नोटिस देने के बावजूद दुकानें नहीं बनाई गईं। इस कारण निगम को किराया नहीं मिल सका, जिससे राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसलिए अब बुधवार को सभी छतों की दोबारा नीलामी कराई जानी है।

वहीं, आवंटी राजेश कुमार के अनुसार नगर निगम ने मानचित्र बनवाने के लिए अपनी नियम-शर्तें देनी थी, जो उन्होंने नहीं दी। इस कारण नक्शा नहीं बन पाया, जिससे दुकानों का निर्माण भी नहीं हो सका। आरोप है कि नगर निगम ने बिना नोटिस दिए गुपचुप तरीके से दुकानें निरस्त कर दी हैं।

chat bot
आपका साथी