अब बरेली में बस अड्डे के पास नहीं लगेगा जाम, सरपट निकलेंगे वाहन, जानिए कैसे

शहर के यातायात को आसान करने के लिए सेतु निगम ने सेटेलाइट तिराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। सोमवार को इस पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। चौपुला चौराहे से पटेल चौक का पुल भी इसी महीने पूरा होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 03:41 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 03:41 PM (IST)
अब बरेली में बस अड्डे के पास नहीं लगेगा जाम, सरपट निकलेंगे वाहन, जानिए कैसे
चौपुला चौराहा से पटेल चौक की ओर का पुल भी इसी माह होगा पूरा।

बरेली, जेएनएन। शहर के यातायात को आसान करने के लिए सेतु निगम ने सेटेलाइट तिराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर लिया है। सोमवार को इस पर वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई।इसके साथ ही चौपुला चौराहे से पटेल चौक की ओर का पुल भी इसी महीने पूरा होने का दावा अधिकारी कर रहे हैं। दोनों पुलों के शुरू होने से राहगीरों को आसानी होगी।

सेतु निगम शहर में दो पुलों का काम तेजी से कर रहा है। इसमें सेटेलाइट तिराहे पर बना ओवरब्रिज का निर्माण पूरा किया जा चुका है। पुल के ऊपर से निकल रही हाईटेंशन लाइन के शिफ्ट होने के बाद बीते दिनों सेतु निगम ने वहां डामर की सड़क का निर्माण पूरा करा दिया। नीचे पहले सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड बनाई गई थी, जिसे दस मीटर चौड़ा कर दिया गया है। 

पुल पर पेंटिंग, बिजली के पोल लगाने का काम भी पूरा हो गया है। वही, चौपुला चौराहा पर पटेल चौक की ओर दो लेन का ब्रांच पुल बन रहा है। पुल की छत और पुल की स्लोप को जोड़ने का काम चल रहा है। पटेल चौक की ओर के ब्रांच पुल का निर्माण इसी महीने पूरा करने का दावा सेतु निगम के इंजीनियर कर रहे हैं। वही, सिटी सब्जी मंडी से पुलिस लाइंस की ओर थ्री लेन पुल का निर्माण भी तेजी से चल रहा है।

सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह ने बताया कि सेटेलाइट ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करा दिया गया है। इसके साथ ही चौपुला चौराहे से पटेल चौक की ओर के टू लेन पुल पर भी काम तेजी से चल रहा है। वहां इस महीने में ही पुल निर्माण पूरा करने का प्रयास है।

chat bot
आपका साथी