Constable Birthday Party Firing Case Update : सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने दारोगा पहुंचा कोर्ट, दी ये अर्जी,

थाना कैंट में तैनात रहे दारोगा संजय सिंह ने सीजेएम कोर्ट में सीओ सिटी इंस्पेक्टर कैंट दारोगा प्रवीन कुमार व एक अन्य सिपाही अश्वनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दी है। अर्जी के मुताबिक तत्कालीन सीओ के कहने पर इंस्पेक्टर कैंट व स्टाफ बेहद परेशान करते थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 08:56 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 08:56 AM (IST)
Constable Birthday Party Firing Case Update : सीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने दारोगा पहुंचा कोर्ट, दी ये अर्जी,
सीओ के खिलाफ दारोगा पहुंचा कोर्ट, दी ये अर्जी

बरेली, जेएनएन। थाना कैंट में तैनात रहे दारोगा संजय सिंह ने सीजेएम कोर्ट में सीओ सिटी, इंस्पेक्टर कैंट, दारोगा प्रवीन कुमार व एक अन्य सिपाही अश्वनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दी है। अर्जी के मुताबिक तत्कालीन सीओ नगर-प्रथम अशोक कुमार यादव के कहने पर पीड़ित को इंस्पेक्टर कैंट धर्मेंद्र सिंह व स्टाफ बेहद परेशान करते थे। तंग आकर उसने शासन को त्यागपत्र सौंप दिया। जिसकी जांच चल रही है।

साजिश के तहत लॉकडाउन के बावजूद बीती 17 अगस्त को कैन्ट स्थित युगवीना क्लब में सिपाही अश्वनी की जन्मदिन पार्टी रखी गई। जिसमें करीब डेढ़ सौ लोग शामिल थे। इंस्पेक्टर ने अश्वनी से बुलवाकर रात 10 बजे पीड़ित की सरकारी पिस्टल छिनवा कर जान से मारने के इरादे से गोली मार दी। खून से लथपथ स्टाफ उसे थाने ले गया और बाद में अस्प6ताल ले जाकर तड़पता छोड़ दिया।

पीड़ित का मोबाइल भी छीन कर पार्टी के सबूत मिटा दिए। बाद में उसके परिजन छुट्टी कराकर अपने गृह जनपद फर्रुखाबाद ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। दारोगा ने इस वारदात की साजिश में सिपाही अश्वनी, दारोगा प्रवीन, तत्कालीन सीओ नगर अशोक यादव को भी बराबर का शरीक बताया है। सीजेएम यशपाल सिंह लोधी ने कैंट पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई सात अक्टूबर को होगी। वहीं घटना के बाद गोली से घायल दरोगा संजय सिंह को पहले ही निलंबित कर चुकी है।

chat bot
आपका साथी