Priyanka Gandhi Vadra Rally : वाराणसी में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली में शामिल हुए कांग्रेसी बाेले- कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Priyanka Gandhi Vadra Rally जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी की रैली से कांग्रेसियों में उत्साह की बढ़ोत्तरी हुई है। कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा हुआ है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता साहसी और बहादुर है वह किसी से डरने वाला नहीं है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 02:34 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 02:34 PM (IST)
Priyanka Gandhi Vadra Rally : वाराणसी में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली में शामिल हुए कांग्रेसी बाेले- कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Priyanka Gandhi Vadra Rally : वाराणसी में प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली में शामिल हुए कांग्रेसी

बरेली, जेएनएन। Priyanka Gandhi Vadra Rally : वाराणसी में रविवार को प्रियंका गांधी वाड्रा की किसान रैली में जिले से काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में वाराणसी पहुंचे। जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने बताया कि वाराणसी की रैली से कांग्रेसियों में उत्साह की बढ़ोत्तरी हुई है। कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा हुआ है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता साहसी और बहादुर है वह किसी से डरने वाला नहीं है।

कांग्रेस प्रियंका व राहुल गांधी के नेतृत्व में देश के अन्नदाता किसानों के सम्मान और न्याय की लड़ाई आगे भी लड़ती रहेगी। जब तक किसानों के साथ न्याय नहीं होगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होगी। जिले से मोहम्मद इलियास अंसारी, दिनेश दद्दा, कृष्ण कांत शर्मा, जिया उर रहमान, वसीम अकरम, ताराचंद्र चौधरी, रमेश श्रीवास्तव, विजय मौर्य, पारस शुक्ला, हर्षित दुबे, बिलाल कुरैशी, वीरदेव गंगवार समेत अन्य कांग्रेसी रैली में शामिल हुए।

सतवंत बने सिख समाज सेवा के अध्यक्ष 

सिख समाज सेवा सोसाइटी के तत्वावधान में रविवार को संजय नगर स्थित गुरुद्वारा में बैठक हुई। इस दौरान सतवंत सिंह चड्ढा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष, देवेंद्र पाल सिंह सेठ को महासचिव, जगजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सोसाइटी के उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर भी पदाधिकारी चुने गए। वहीं एक मार्गदर्शक कमेटी भी गठित की गई।

जिसमें अमरजीत सिंह बक्शी, दीदार सिंह, मनमोहन सिंह बक्शी, सुरजीत सिंह बग्गा, काला सिंह, परमजीत सिंह सलुजा, रमनदीप सिंह बग्गा, डा. महेंद्र सिंह बासु, राजा सेठी, प्रतिपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह को शामिल किया गया। सोसाइटी के अध्यक्ष सतवंत सिंह चड्ढा ने बताया कि सभी पदाधिकारी व सदस्य सेवाभाव से सिखों के लिए कार्य करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि लखीमपुर खीरी में आठ किसान व एक पत्रकार की अंतिम अरदास 12 अक्टूबर को सुबह दस से 11 बजे तक माडल टाउन गुरुद्वारा में होगी।

chat bot
आपका साथी