कांग्रेसी बोले समझ से परे है सीएम का अचानक शहर में आना

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सीएम के अचानक दौरे पर कहा कि उनका आना लोगों की समझ से परे रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 01:56 PM (IST)
कांग्रेसी बोले समझ से परे है सीएम का अचानक शहर में आना
कांग्रेसी बोले समझ से परे है सीएम का अचानक शहर में आना

बरेली, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को शहर आने पर कांग्रेस ने जमकर खिचाई की है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने सीएम के अचानक दौरे पर कहा कि उनका आना लोगों की समझ से परे रहा है। जनप्रतिनिधियों ने खुलकर अधिकारियों के फोन न उठने, बात न सुनने की बात कही। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी को कितनी परेशानी का सामना करना पड़ता होगा। बरेली में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ मौत भी हो रही है। जिससे आम लोगों में दहशत है। कोविड अस्पतालों का बुरा हाल है। लोग लगातार इसकी शिकायत भी कर रहे हैं। हॉट-स्पॉट एरिया में सैनिटाइज तो दूर साफ-सफाई भी नहीं हो रही है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को भी परेशान किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी