कांग्रेस नेता तौकिर आलम बोले, 25 साल पीछे जा रहा देश, न किसान खुश है और न ही व्यापारी

देश-प्रदेश के हालात किसी से छुपे नहीं है आज देश की जनता अपने साथ हुए छलावे को नहीं भूल पा रही है। देश में न तो किसान खुश है और न ही व्यापारी। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व उप्र के सह प्रभारी तौकिर आलम ने कही।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 03:52 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 03:52 PM (IST)
कांग्रेस नेता तौकिर आलम बोले, 25 साल पीछे जा रहा देश, न किसान खुश है और न ही व्यापारी
जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में काबिज हुआ करती थी उस समय हर वर्ग खुश हुआ करता था।

बरेली, जेएनएन। देश-प्रदेश के हालात किसी से छुपे नहीं है, आज देश की जनता अपने साथ हुए छलावे को नहीं भूल पा रही है। देश में न तो किसान खुश है और न ही व्यापारी। यही हाल रहे तो देश 25 साल पीछे होता चला जाएगा। यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकिर आलम ने बीसलपुर रोड स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कही। बैठक से पहले कार्यकर्ताओं ने पीलीभीत हाईवे पर उनका स्वागत किया।बैठक में सभी को प्रियंका गांधी के विजन की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में काबिज हुआ करती थी उस समय हर वर्ग खुश हुआ करता था। भाजपा ने हर वर्ग को धोखा दिया। 2014 में जो वादे करकर सत्ता में भाजपा आई थी, उसे पूरा नहीं किया गया। पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन ने कहा कि अब जनता महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा चाहती है। युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि देश-प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। जनता की बात कोई सुनने वाला नही है। सरकारे अपनी जेब भरने में लगी हुई है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि देश को खुशहाल बनाने के लिए युवा पीढ़ी को आगे आना चाहिए।तभी देश की उन्नति हो पाएगी।

विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं ने सर्किट हाउस में तौकिर से मुलाकात कर दावेदारी पेश की। राज शर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र गंगवार, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, हाजी इस्लाम बब्बू, अनुज गंगवार, जिया उर रहमान, तार चंद्र, जुनेद हसन, इलियाज अंसारी, नीतू शर्मा, कमलेश ठाकुर, सुनीता दूबे आदि मौजूद रहें। वहीं नावल्टी चौराहा में आयोजित महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में तौकीर आलम ने सत्याग्रह कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के साथ उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा की। यहां बैठक में प्रदेश सचिव असलम चौधरी, केके दीक्षित, प्रोे. अलाउद्दीन, पारस शुक्ला, काशिम कश्मीरी, हर्षित दुबे, जुनैद हसन, कुमकुम शर्मा, सुचित्रा सिंह, चारु मेहरोत्रा, जकी खान मौजूद रहे।

रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट जमीन घोटाले की जांच निष्पक्ष कराए जाने की मांग : अयोध्या में रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के द्वारा जमीन खरीदने में हुए घोटाले व आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज से निष्पक्ष कराए जाने की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को कलेक्ट्रेट में दिया।ज्ञापन के माध्यम से महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि कोई कल्पना भी नहीं कर सकता कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर कोई घोटाला और भ्रष्टाचार करने की हिम्मत करेगा।लेकिन जो कागजात सामने आई है वह चिल्ला-चिल्ला कर ट्रस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये चंपत किए हैं।

घोटाला सामने आने के बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भी ट्रस्ट के अंदर मनमानी और अपारदर्शिता का आरोप लगाया है। महंत को ट्रस्ट की तरफ से लिए गए फैसलों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती है इसका अर्थ है कि दाल में कुछ न कुछ काला है। ज्ञापन देने वालों में केके दीक्षित, योगेश जौहरी, रमेश श्रीवास्तव, हर्ष बिसारिया, विजय मौर्य, सौरभ राठी, अंकित शर्मा आदि रहे।

chat bot
आपका साथी