Congress Kranti Diwas : कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस, अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर यूपी में चलाएगी अभियान

Congress Kranti Diwas कांग्रेस की मासिक बैठक में 11 अगस्त को क्रांति दिवस मनाने की कार्ययोजना तय की गई। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी कुमुद गंगवार क्रांति दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 01:23 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 01:23 PM (IST)
Congress Kranti Diwas : कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस, अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर यूपी में चलाएगी अभियान
Congress Kranti Diwas : कांग्रेस मनाएगी क्रांति दिवस

बरेली, जेएनएन। Congress Kranti Diwas : कांग्रेस की मासिक बैठक में 11 अगस्त को क्रांति दिवस मनाने की कार्ययोजना तय की गई। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एवं जोनल प्रभारी कुमुद गंगवार क्रांति दिवस को सफल बनाने का आह्वान किया।

प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी अजय सरस्वत सोनी ने कहा कि मुंबई में नौ अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अगस्त क्रांति आंदोलन की शुरुआत हुई थी। इसमें राष्ट्रपिता ने नारा दिया था कि अंग्रेजों भारत छोड़ो। उसी तर्ज पर यूपी विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर नौ अगस्त से 11 अगस्त तक सरकार में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई आदि के विरोध में कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए पद यात्रा निकाल कर जनता को जागरूक करने का काम किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, आतिफ खान जख्मी, सोमेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष सुशीला कोरी, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफ़ी अहमद, अल्पसंख्यक जिला चेयरमैन बफती मियां आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी