Congress Jai Bharat Abhiyaan News : गांवों में डेरा डालेंगे कांग्रेसी, सुबह निकालेंगे प्रभात फेरी, रात को लगाएंगे चौपाल, लोगों से करेंगे संवाद, बताएंगे नीतियां

Congress Jai Bharat Abhiyaan News कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 19 अगस्त से जय भारत अभियान चलाए जाने की घोषणा की है। जिसके तहत जिले की प्रत्येक न्याय पंचायत पर कांग्रेसी 19 की शाम से डेरा डालेंगे। 20 की सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 14 Aug 2021 12:38 PM (IST) Updated:Sat, 14 Aug 2021 12:38 PM (IST)
Congress Jai Bharat Abhiyaan News : गांवों में डेरा डालेंगे कांग्रेसी, सुबह निकालेंगे प्रभात फेरी, रात को लगाएंगे चौपाल, लोगों से करेंगे संवाद, बताएंगे नीतियां
Congress Jai Bharat Abhiyaan News : गांवों में डेरा डालेंगे कांग्रेसी, सुबह निकालेंगे प्रभात फेरी

बरेली, जेएनएन। Congress Jai Bharat Abhiyaan News : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 19 अगस्त से जय भारत अभियान चलाए जाने की घोषणा की है। जिसके तहत जिले की प्रत्येक न्याय पंचायत पर कांग्रेसी 19 की शाम से डेरा डालेंगे। 20 की सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह बात जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताई। बताया कि जिले के 144 ग्राम पंचायतों, मजरों में यह कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 144 ग्राम पंचायतों के लिए प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं।

जो अपनी न्याय पंचायत, मजरों में रहकर गांव-गांव कांग्रेस अभियान की शुरुआत करेंगे। जिसमें प्रभात फेरी, घर-घर लोगों से संवाद, आशाएं, रोजगार सेवक, शिक्षामित्र, ग्राम पंचायत सेवक, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्यों, गांव के प्रभावशाली लोगों से संवाद स्थापित करेंगे। रात में गांव के लोगों के साथ गांव चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें कांग्रेस की नीतियों को बताते हुए कांग्रेस से लोगों को जोड़ने का काम किया जाएगा। भाजपा सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई, भ्रष्ट कानून व्यवस्था, बेरोजगारी पर घेरते हुए वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं को गिनाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों की समस्या को सुन उन्हें निस्तारित करने का भी कांग्रेसी काम करेंगे। 19 व 20 अगस्त को कांग्रेसी गांवों में डेरा डालेंगे।

chat bot
आपका साथी