Congress Committee News : अब कामगारों से सीधा संवाद करेगी कांग्रेस

Congress Committee News जिला कांग्रेस कमेटी के श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका संचालन दिनेश दद्दा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अतहर मौजूद रहे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:58 PM (IST)
Congress Committee News : अब कामगारों से सीधा संवाद करेगी कांग्रेस
Congress Committee News : अब कामगारों से सीधा संवाद करेगी कांग्रेस

बरेली, जेएनएन। Congress Committee News : जिला कांग्रेस कमेटी के श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका संचालन दिनेश दद्दा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश असंगठित कामगार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अतहर मौजूद रहे। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जो लोग असंगठित हैं जैसे चाट बेचने वाले ,पटरी पर सामान बेचने वाले, रेहड़ी वाले, ठेला लगाने वाले, अड्डे पर बैठकर मजदूरी की तलाश करने वाले लोगों को जोड़ना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी असंगठित क्षेत्र के कामगारों से सीधा संवाद स्थापित करेगी। इस दौरान प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां, केके शर्मा, जुनेद हसन, संदीप चौधरी, जिया उर रहमान, कमलेश ठाकुर, अजुम परवीन आदि मौजूद रहे।

बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए नसीम अहमद

बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए बहेड़ी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नसीम अहमद का शनिवार को जिला पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने अपनी कार्यकारिणी के साथ उन्हें फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। उनके साथ बसपा के जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद, नगर उपाध्यक्ष नदीम अहमद, सभासद कमाल अंसारी, नगर सचिव जुबैर मंसूरी, कोषाध्यक्ष नफीस अंसारी समेत कई लोगों ने पार्टी ज्वाइन की।

इस दौरान गौरव सक्सेना, रविंद्र यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, शमयुन खान, हैदर अली आदि मौजूद रहे। इसके साथ ही समाजवादी युवजन सभा का भी विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र कुर्मी ने विकास सिंह कफील अहमद को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। इसके अलावा वार्ड पांच नेकपुर गल्ला मंडी से अजय कुमार कन्नौजिया और उनके कई साथियों ने पार्टी का सदस्यता ली।

chat bot
आपका साथी