Bareilly Municipal Corporation : कार्यकारिणी का प्रत्याशी बनाने को लेकर सपा पार्षदों में घमासान

नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सपा पार्षदों के बीच घमासान मच गया है। आरोप है कि दो प्रत्याशियों के नाम गुपचुप तरीके से बंद कमरे में तय कर लिए गए हैं हालांकि महानगर अध्यक्ष नाम घोषित नहीं होने की बात कह रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:00 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:00 PM (IST)
Bareilly Municipal Corporation : कार्यकारिणी का प्रत्याशी बनाने को लेकर सपा पार्षदों में घमासान
आरोप है कि दो प्रत्याशियों के नाम गुपचुप तरीके से बंद कमरे में तय कर लिए गए हैं।

बरेली, जेएनएन। नगर निगम कार्यकारिणी समिति के चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर सपा पार्षदों के बीच घमासान मच गया है। आरोप है कि दो प्रत्याशियों के नाम गुपचुप तरीके से बंद कमरे में तय कर लिए गए हैं, हालांकि महानगर अध्यक्ष अभी नाम घोषित नहीं किए जाने की बात कह रहे हैं।

नगर निगम कार्यकारिणी समिति का चुनाव 18 जनवरी को होना है। इसमें कार्यकारिणी समिति के 12 सदस्यों में से 6 सदस्यों को सेवानिवृत्त किया जाएगा। इसके साथ ही 6 नए सदस्यों का चुनाव होगा। 6 नए सदस्यों के लिए भाजपा और सपा के प्रत्याशी अपने नाम देंगे। दोनों ही पार्टियों ने फिलहाल अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। बावजूद इसके समाजवादी पार्टी के पार्षदों में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय में महानगर कमेटी की बैठक बुलाई गई थी। इसमें सपा के सभी पार्षदों ने हिस्सा लिया। आरोप है कि बैठक में बंद कमरे के अंदर पदाधिकारियों ने दो प्रत्याशियों के नाम गुपचुप तरीके से तय कर लिए। इसकी जानकारी होने पर अन्य पार्षदों ने विरोध कर दिया। चूंकि बैठक में जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को भी नहीं बुलाया गया था, इस पर पार्षदों ने उन्हें फोन कर दिया। तब उन्होंने बताया कि उन्हें बैठक की जानकारी ही नहीं दी गई जबकि महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने जिलाध्यक्ष के शहर से बाहर होने के बारे में पार्षदों को बताया था। पार्षदों का आरोप है कि पिछली बार कुछ पार्षदों ने अपने नाम सिर्फ इसलिए वापस ले लिए थे क्योंकि उन्हें अगली बार प्रत्याशी बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके एक मौजूदा कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व में रहे सदस्य को ही प्रत्याशी बनाया दिया गया है। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि अभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। जिलाध्यक्ष को उस दिन समय नहीं मिल पाया था इसलिए दोबारा बैठक कर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। वही जिलाध्यक्ष अगम मौर्य का कहना है कि बैठक की सूचना उनके पास नहीं थी।

chat bot
आपका साथी