नाम पूछने पर एबीवीपी कार्यकर्ता और बरेली कालेज के गार्ड के बीच हुई कहासुनी

बरेली कॉलेज में काली बड़ी की ओर वाले गेट पर कर्मचारी सुनील की ड्यूटी थी। करीब 1.30 बजे एबीवीपी के हर्ष माहेश्वरी कॉलेज पंहुचे। तभी गेट पर कर्मचारी सुनील ने उनसे नाम पूछ लिया। इतने में दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 02:38 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 02:38 PM (IST)
नाम पूछने पर एबीवीपी कार्यकर्ता और बरेली कालेज के गार्ड के बीच हुई कहासुनी
प्रोक्टोरियल टीम ने पहुंचकर मामला शांत किया।

बरेली, जेएनएन। बरेली कॉलेज में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हर्ष माहेश्वरी और कर्मचारी सुनील के बीच तीखी झड़प हो गई। दोनों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी भी दे डाली। मामला  चीफ प्रॉक्टर डॉ वंदना शर्मा के पास पहुंचा। इसकेे बाद वह मौके पर प्रोक्टोरियल टीम के साथ पहुंंचीं और दोनों को शांत कराया। 

बरेली कॉलेज में मंगलवार से नए सत्र की पढ़ाई शुरू हुई है। कोरोना के चलते इतने दिनों से कॉलेज में पढ़ाई बंद थी। शासन के आदेश के बाद इसे अब शुरू किया गया है। इसके चलते मंगलवार को कालेज में छात्र-छात्राओं की संख्‍या ज्‍यादा थी। इसके साथ ही कालेज में पोस्‍टर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। 

कालेज में कई गेट हैं। एबीवीपी कर्मचारी हर्ष माहेश्वरी मंगलवार को काली बड़ी की तरफ वाले गेट से कालेज में आ रहा था। उस समय दोपहर के करीब 1.30 बजे थे। गेट पर ड्यूटी कर्मचारी सुनील तैनात था। हर्ष माहेश्वरी

को आता देख सुनील ने उससे उसका नाम पूछ लिया। इस पर एबीवीपी कार्यकर्ता हर्ष भड़क गया। गार्ड सुनील और एबीवीपी के हर्ष के बीच कहासुनी हो गई। कर्मचारी का कहना है कि सोमवार को भी हर्ष ने अभद्रता की थी। वहीं हर्ष का कहना है कि कर्मचारी ने गलत तरीके से बात की। फिलहाल दोनों को समझा कर शांत कराया गया।

chat bot
आपका साथी