Skill : आठ करोड से यूपी के इस विश्वविद्यालय के छात्रों की बढे़गी कम्युनिकेशन स्किल Bareilly News

रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत विश्वविद्यालय को आठ करोड़ रुपये का अनुदान मिला है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 07:55 AM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 05:50 PM (IST)
Skill : आठ करोड से यूपी के इस विश्वविद्यालय के छात्रों की बढे़गी कम्युनिकेशन स्किल Bareilly News
Skill : आठ करोड से यूपी के इस विश्वविद्यालय के छात्रों की बढे़गी कम्युनिकेशन स्किल Bareilly News

जेएनएन, बरेली : रुहेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के छात्रों के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रुसा) के तहत विश्वविद्यालय को आठ करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। इस आठ करोड़ रुपयों से आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय की सूरत बदलने की तैयारी है। एक सेंट्रलाइज्ड रिसर्च लैब की स्थापना होगी। इसमें विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों के छात्रों को फ्रेंच, जर्मन, जापानी, अंग्रेजी सहित कई विदेशी और भारतीय भाषाएं पढ़ाई जाएंगी।

कम्युनिकेशन स्किल सुधारी जाएगी

विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रारूप के मुताबिक सेंट्रलाइज्ड लैब में छात्रों को रोजगार और उद्यमिता के लिए भी तैयार किया जाएगा। उनके कम्युनिकेशन स्किल को मजबूत किया जाएगा। इंटरव्यू व प्लान तैयार करने के लिए विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।

सभी इंजीनियरिंग, साइंस लैब होंगे अत्याधुनिक

रुसा के तहत होने वाले विकास कार्यों की तैयारी रूपरेखा के मुताबिक विश्वविद्यालय के एनीमल साइंस, केमिकल साइंस, सभी इंजीनियङ्क्षरग ब्रांच, बायोलॉजी अन्य विज्ञान की प्रयोगशालाओं को अत्याधुनिक किया जाएगा। सभी में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। लैब की स्थिति बदली जाएगी। इसके अलावा ओलंपिक स्तर का एक स्वीमिंग पूल बनाने का भी प्रस्ताव है।  

chat bot
आपका साथी