बकाया संपत्ति कर जमा कीजिए और छूट पाइए

नगर निगम ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संपत्ति कर में छूट की सौगात दी है। अब लोग बकाया संपत्ति कर जमा करके उसमें छूट का लाभ ले सकते हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:50 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 11:50 PM (IST)
बकाया संपत्ति कर जमा कीजिए और छूट पाइए
बकाया संपत्ति कर जमा कीजिए और छूट पाइए

बरेली, जेएनएन । नगर निगम ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संपत्ति कर में छूट की सौगात दी है। अब लोग बकाया संपत्ति कर जमा करके उसमें छूट का लाभ ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगो का संपत्ति कर बकाया है। वह पूरा बकाया जमा करके साढ़े सात प्रतिशत की छूट का लाभ पा सकते हैं। यह योजना 30 सितंबर तक लागू रहेगी।

इसका लाभ तभी मिलेगा जब पूरा बकाया जमा किया जाएगा। वहीं अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों की डबल आईडी संपत्ति कर की बनी है या फिर कोई और समस्या है। उसका समाधान भी करवाकर जो भी संपत्ति कर बनता है। उसको लोग जमा कर सकते हैं। वह भी यह लाभ उठा सकते हैं। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लोग संपत्ति कर जमा करने के पऱेरित हो। इसलिए छूट योजना शुरु की गई है। शहर में एक लाख 48 हजार घर संपत्ति कर के दायरे में हैं। इस बार निगम ने 50 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य रखा है।

chat bot
आपका साथी