CM Yogi in Bareilly : तीसरी लहर आने से पहले संसाधन दोगुनेे करने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर, बरेली के लिए स्वीकृत किए चार ऑक्सीजन प्लांट

CM Yogi in Bareilly कोरोना वायरस की दूसरी लहर नियंत्रित करने में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर की रोकथाम के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार को बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी लहर आने से पहले ही संसाधन दोगुने कर लें।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:19 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:19 AM (IST)
CM Yogi in Bareilly : तीसरी लहर आने से पहले संसाधन दोगुनेे करने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर, बरेली के लिए स्वीकृत किए चार ऑक्सीजन प्लांट
अस्पतालों में बेड बढ़ा दें, अधिकतम लोगों की जांच करें।

बरेली, जेएनएन। CM Yogi in Bareilly : कोरोना वायरस की दूसरी लहर नियंत्रित करने में जुटी उत्तर प्रदेश सरकार ने तीसरी लहर की रोकथाम के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शनिवार को बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीसरी लहर आने से पहले ही संसाधन दोगुने कर लें।अस्पतालों में बेड बढ़ा दें, अधिकतम लोगों की जांच करें।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर अभी से इंतजाम पूरे करने में जुट जाएं।ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं।बरेली में जितने प्लांट मांगे गए थे, सभी को मंजूरी दे दी गई है।

दोपहर में कलेक्ट्रेट में वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिले के प्रशासनिक व स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि गांवों में स्क्रीनिंग पर जोर दें।कोरोना के अलावा भी कई गंभीर बीमारियों के मरीज परेशान हो रहे हैं, उनके इलाज का समुचित इंतजाम करें।श्मशान भूमि में व्यवस्था बनी रहे इसके लिए नगर निकाय की टीमों को लगाया जाए। अधिकारी इनकी निगरानी करें।

एंंबुलेंस चालक मनमाना किराया न वसूलें, इसके लिए जिलाधिकारी व परिवहन अधिकारी संयुक्त बैठक कर किराया सूची तैयार करके जारी करें।बैठक के बाद मुख्यमंत्री नेे मीडिया से बात की। बोले, पांच मई से शुरू हो चुके अभियान के तहत प्रदेश में 60 हजार निगरानी समितियां गांवों में स्क्रीनिंग कर रही हैं।12 हजार समितियां शहरों में लगाई गई हैं।कोरोना के लक्षण मिलने पर लोगों को दवा दी जा रही है। जरूरत पर एंटीजन जांच और भर्ती करके इलाज कराया जा रहा है।

प्रत्येक को सुरक्षा कवच

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को वैक्सीन के रूप में सुरक्षा कवच देना जरूरी है। प्रदेश में अब तक 18 से 44 साल के एक लाख से अधिक व इससे ज्यादा उम्र के एक करोड़ 35 लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए अब प्रत्येक का ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी