बरेली शहर के स्वच्छ सर्वेक्षण की आई बारी, तो रात में होने लगी सफाई व्यवस्था की तैयारी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अगले महीने शुरू हो रहा है। इसी के चलते नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को सड़कों पर रात को होने वाली सफाई का निरीक्षण किया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 05:20 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 05:20 PM (IST)
बरेली शहर के स्वच्छ सर्वेक्षण की आई बारी, तो रात में होने लगी सफाई व्यवस्था की तैयारी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अगले महीने शुरू हो रहा है।

बरेली, जेएनएन।  स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 अगले महीने शुरू हो रहा है। इसी के चलते नगर निगम ने शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम तेज कर दिया है। अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को सड़कों पर रात को होने वाली सफाई का निरीक्षण किया।

केंद्र की टीम अगले महीने किसी भी दिन शहर के सर्वेक्षण को पहुंच जाएगी। प्रतियोगिता में अव्वल आने के लिए इस बार भी नगर निगम पूरी तैयारियों के साथ जुट गया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए दिन की सफाई के साथ ही शहर की 15 प्रमुख सड़कों पर रात की सफाई भी करवाई जा रही है। इसके साथ ही वार्डों में ठेके पर सफाई करवाने की व्यवस्था भी शुरू हो रही है। सभी डिवाइडरों पर लगे पौधों पर रोजाना पानी देने के साथ ही शहर की तमाम दीवारों व पुलों के पिलर पर आकर्षक पेंटिंग भी की गई है। शहर में रात की सफाई व्यवस्था का हाल पता करने के लिए अपर नगर आयुक्त श्यामलता आनंद ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को निर्देश दिए। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी अपने साथ मुख्य सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षकों को लेकर शहर में निकले। सभी सड़कों पर रात को सफाई होते और कूड़ा उठते पाया गया।

सर्वेक्षण के समय ही सतर्कता क्यों

जब सफाई सर्वेक्षण की बारी आती है तो न सिर्फ सफाई व्यवस्था में सतर्कता बरती जाती है बल्कि अधिकारी रात को भी निरीक्षण पर निकलते हैं। हालांकि यहीं काम अगर अधिकारी बराबर करते रहें तो न सिर्फ शहर साफ सुथरा दिखाई देगा बल्कि सर्वेक्षण के समय लोग भी शहर की सफाई को लेकर नगर निगम को पूरे के पूरे अंक देंगे लेकिन नगर निगम को तभी सफाई व्यवस्था की याद आती है। जब सर्वेक्षण शुुरू होता है। यही वजह है कि नगर निगम की रैकिंग सुधरने की बजाय और ज्यादा बिगड़ गई है। 

chat bot
आपका साथी