बरेली में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने स्कूल में किया आत्मदाह का प्रयास, जानिये क्या रही आत्मदाह करने की वजह

Self immolation in Bareilly बिहारीपुर रोड स्थित राम भरोसे कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने जाेे किया उसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।महिला कर्मचारी ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 04:51 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 04:51 PM (IST)
बरेली में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने स्कूल में किया आत्मदाह का प्रयास, जानिये क्या रही आत्मदाह करने की वजह
महिला कर्मचारी के पति ने पुलिस में भी स्कूल प्रशासन के प्रताडि़त किए जाने की शिकायत की है।

बरेली, जेएनएन।Self immolation in Bareilly : बिहारीपुर रोड स्थित राम भरोसे कन्या इंटर कॉलेज में गुरुवार को चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने जाेे किया उसे देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए।महिला कर्मचारी ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया।हालांकि आनन-फानन में वहां मौजूद कर्मचारी व शिक्षकों ने महिला कर्मचारी काेे पकड़ लिया और उसके हाथ से माचिस वह मिट्टी के तेल बोतल छीन ली।

ऐसा करने कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया।महिला का कहना था कि वर्षा 2007 से उसकी तनख्वाह पर रोक लगा दी गई है।तब से वह स्कूल और विभाग के चक्कर लगाकर अधिकारियों से समस्या का समाधान करने के लिए कह रही है लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं।ऐसे में उसके पास जान देने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।

महिला कर्मचारी वर्ष 2004 से महिला आश्रित में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में तैनात है। महिला का कहना है कि वर्ष 2007 के अगस्त में उसकी तनख्वाह रोक ली गई। जिसको लेकर उसने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही स्कूल प्रशासन से उसकी तनख्वाह का डिस्पोजल कराने का अथक प्रयास किया। मगर किसी तरह का समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को फिर महिला स्कूल पहुंची और मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। इससे पहले वहां मौजूद सेवानिवृत्त बाबू से भी उसकी कहासुनी हुई।

प्रधानाचार्य नवनीत मेहता का कहना है कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। वहीं जहां तक तनख्वाह की बात है उस पर काम चल रहा है।समस्या का समाधान करने की दिशा में पूरी प्रक्रिया अपनाई गई है। अब प्रक्रिया पूरी हो गई है।संभवतः मंगलवार तक महिला कर्मचारी की तनख्वाह की समस्या हल कर ली जाएगी।उधर, महिला कर्मचारी के पति ने पुलिस से भी स्कूल प्रशासन की शिकायत की है।बताया है कि पत्नी बीमार रहती है और इतने साल से वेतन न देकर उसे और उसके परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी