बच्चों के साथ खेत पर गए बालक की रोटावेटर से कटकर मौत, किसी को घटना की जानकारी न हो इसलिए जानिये शव के साथ क्या किया

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी लालू सक्सेना का 11 वर्षीय बेटा शनि रविवार शाम करीब चार बजे स्वजन को बिना कुछ बताए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 04:53 PM (IST)
बच्चों के साथ खेत पर गए बालक की रोटावेटर से कटकर मौत, किसी को घटना की जानकारी न हो इसलिए जानिये शव के साथ क्या किया
बालक के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया हत्या का मुकदमा, दो पकड़े।

बरेली, जेएनएन। खेत पर गए बालक की रविवार को रोटोवेटर से कटकर मौत हो गई। उसको साथ गए लोगों ने स्वजन को जानकारी देने के बजाय शव खेत में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया। तलाश करने पर देर रात घटना की जानकारी हुई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को पकड़ लिया है।

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के मऊ गांव निवासी लालू सक्सेना का 11 वर्षीय बेटा शनि रविवार शाम करीब चार बजे स्वजन को बिना कुछ बताए घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तो स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के ही बच्चों ने बताया कि शनि गांव के ही आकाश, जितेंद्र व शिवा के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर गांव के ही रामसनेही का खेत जुतवाने गया था। इसके बाद स्वजन खेत पर पहुंचे तो उसका शव मिट्टी में दबा मिला। दोनों हाथ कटे होने के साथ ही गर्दन भी आधी कटी थी। इसके बाद स्वजन ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह मौके पर पहुंच गए।स्वजन ने आकाश, जितेंद्र व शिवा पर हत्या कर शव खेत में दबाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जितेंद्र व शिवा को पकड़ लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि खेत जोतते समय शनि रोटावेटर के नीचे गिर गया था। किसी को घटना की जानकारी न हो इसके लिए शव को खेत में ही दबा दिया था। प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  मामले की जांच की जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी