बरेली में टेंडर होने के आठ माह बाद जागे मुख्य अभियंता, बोले- हफ्ते भर में शुरू होगा सड़क का निर्माण

बरेली में आठ महीने पहले टेंडर होने के बावजूद कच्ची पड़ी सड़क पर हफ्ते भर में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दैनिक जागरण में लोगों की समस्या प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:10 PM (IST)
बरेली में टेंडर होने के आठ माह बाद जागे मुख्य अभियंता, बोले- हफ्ते भर में शुरू होगा सड़क का निर्माण
बरेली में टेंडर होने के आठ माह बाद जागे मुख्य अभियंता, बोले- हफ्ते भर में शुरू होगा सड़क का निर्माण

बरेली, जेएनएन। बरेली में आठ महीने पहले टेंडर होने के बावजूद कच्ची पड़ी सड़क पर हफ्ते भर में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। दैनिक जागरण में लोगों की समस्या प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई। सोमवार को मुख्य अभियंता ने सड़क निर्माण की फाइल निकलवा ली। उन्होंने बताया कि इसी हफ्ते सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

दैनिक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को जागरण की टीम ने वार्ड 14 ब्रह्मपुरा का जायजा लिया था। त्रिमूति रोड पर वैदेही बाल विद्या मंदिर स्कूल के पास हीरा लाल की टाल से लक्ष्मण के मकान तक मार्ग का हाल बहुत बुरा था। वहां जलभराव और कीचड़ बनी हुई थी। पानी की निकासी नहीं होने के कारण वहां गंदगी बनी हुई थी। आलम यह था कि बच्चे घर के दरवाजे पर खेल भी नहीं सकते थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आठ महीने पहले सड़क निर्माण के लिए 22 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है, लेकिन अब तक इसका वर्कआर्डर जारी नहीं किया गया है। पार्षद वीरेंद्र पटेल के अनुसार नगर निगम में अधिकारियों से कहने के बावजूद सड़क निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से एके बाद अधिकारी सक्रिय हुए। मुख्य अभियंता बीके सिंह ने बताया कि संबंधित सड़क निर्माण की फाइल निकलवाई है। टेंडर होने के बाद फाइल पर मंजूरी नहीं मिल पाई थी। अब जल्द मंजूरी कराकर हफ्ते भर में सड़क निर्माण का काम शुरू करवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी